{"_id":"6711487043d40cb667064dd5","slug":"jal-sansthan-took-cognizance-and-got-the-leakage-repaired-banda-news-c-212-1-bnd1006-116970-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जल संस्थान ने लिया संज्ञान, दुरुस्त कराया लीकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जल संस्थान ने लिया संज्ञान, दुरुस्त कराया लीकेज
विज्ञापन
अतर्रा। कस्बे के नरैनी रोड स्थित जैन मंदिर के पास करीब 15 दिन से पाइप लाइन में लीकेज था। इसके चलते सड़क पर बड़ा गड्ढा हो गया था। साइकिल और बाइक सवार गिरकर चुटहिल हो रहे थे। खबर का संज्ञान लेते हुए जल संस्थान के अधिकारियों ने लीकेज दुरुस्त कराया और सड़क सही कराई गई।
अमर उजाला ने इस समस्या को लेकर 16 अक्तूबर बुधवार को ‘पाइप लाइन लीकेज से हुआ जानलेवा गड्ढा’ शीर्षक से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद जल संस्थान के अधिकारी हरकत में आए। ठेकेदार दिनेश चंद्र निगम, लिपिक शिवकरण पांच कर्मचारियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और पाइप लाइन लीकेज दुरुस्त कराया। नरैनी रोड के गल्ला व्यापारी सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने कई बार जल संस्थान कार्यालय में पाइप लाइन लीकेज को ठीक करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
अमर उजाला में खबर छपने के बाद टीम मौके पर पहुंची और समस्या का समाधान किया। नरैनी रोड के सिविल लाइन वार्ड नंबर तीन स्थित संत विवेकानंद विद्या मंदिर के मुख्य मार्ग पर पिछले एक महीने से पाइप लाइन लीकेज की समस्या बनी हुई है, जिसे अब तक जल संस्थान द्वारा दुरुस्त नहीं किया गया है। जल निगम के सहायक अभियंता संदीप उपाध्याय ने कहा कि लीकेज को दुरुस्त करा दिया गया है।