{"_id":"6aa6ded3b1ef5f694204a6e6","slug":"young-man-murdered-body-dumped-by-the-pond-banda-news-c-212-1-sknp1006-152029-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: युवक की हत्या कर शव तालाब किनारे फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: युवक की हत्या कर शव तालाब किनारे फेंका
विज्ञापन
फोटो 11- तिंदवारी स्थित घर में खड़े परिजन। संवाद
तिंदवारी (बांदा)। थाना क्षेत्र के शंकर नगर मोहल्ला निवासी युवक की हत्या कर शव पैतृक गांव से करीब आठ किलोमीटर दूर तालाब के किनारे फेंक दिया। शरीर में चोटों के निशान हैं। परिजन ने पीट कर हत्या किए जाने की आशंका जता अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। देर शाम हुए पोस्टमार्टम में युवक की चोटों से मौत होना प्रदर्शित हुआ है।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के शंकर नगर मोहल्ला निवासी कोदउवा ने बताया कि उसके भाई उमेश वर्मा उर्फ बंदर (26) का शव रविवार सुबह गांव से करीब आठ किलोमीटर दूर बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर छापर गांव में तालाब के किनारे झाड़ियों के बीच पड़ा मिला है। स्थानीय ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजन को सूचना भेजी।
उमेश के शरीर पर पेट और सीने में खरोंच, कट और मारपीट के चोट के निशान हैं। हाथ की अंगुली और बाएं पैर के घुटने के नीचे घाव, जांघ में भी चोट के निशान मिले हैं। शव देखने में पीटने के निशान दिख रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि उमेश को पीटने के बाद हत्या की गई है।
विज्ञापन
भाई ने बताया कि उमेश शनिवार की देर शाम करीब सात बजे अपने घर से निकल गया था। रात भर वह नहीं आया तो सोचा कि मजदूरी करने गया होगा। सुबह होने पर उन्हें जानकारी मिल सकी। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं हैं। पिता चुन्नू ने थाने में अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह दो भाइयों में छोटा था। ट्रक से ईंटा उतारने की मजदूरी करता था। पिता चुन्नू बटाई में खेती लेकर किसानी का काम करते हैं। घर में मां बुधलिया है।
थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है। प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत हो रही है। घटना के खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।