फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   IPS officer's love over mother land

मातृ भूमि के गोवंश पर उमड़ा आईपीएस अफसर का प्रेम

Wed, 08 Jan 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
IPS officer's love over mother land
कुरसेजाधाम में आईपीएस अधिकारी राजाबाबू द्वारा बनवाई जा रही आधुनिक गोशाला। - फोटो : BANDA
बांदा। अन्ना गायों से किसानों को निजात दिलाने के लिए आईपीएस राजाबाबू सिंह ने बड़ी पहल की है। मध्य प्रदेश में पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात यहां के मूल बाशिंदे राजाबाबू सिंह कुरसेजा धाम में आधुनिक गोशाला बनवा रहे हैं। यह गोशाला बुंदेलखंड के लिए मॉडल होगी।
विज्ञापन

इसका निर्माण गुजरात और महाराष्ट्र की तर्ज पर किया जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस गोशाला की लागत लगभग एक करोड़ रुपये है। इसमें तकरीबन 1000 अन्ना गोवंशों को पनाह मिलेगी। गोशाला को बसंत पंचमी पर शुरू किए जाने की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

बांदा जिले के तिंदवारी क्षेत्र में पचनेही गांव के मूल बाशिंदे राजाबाबू सिंह को अपनी पैतृक सरजमीं से खास लगाव है। कई साल से नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप आदि लगवाते रहे हैं। बताते हैं कि वह जब भी गांव आते हैं, यहां अन्ना गोवंशों की समस्या नजर आती है। किसान कड़ाके की ठंड, बारिश और लू धूप में दिन-रात फसल की रखवाली को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ पूज्य गोवंश दुर्दशा में है। भूख-प्यास और ठंड से इनकी मौत हो रही हैं। किसानों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कुरसेजा धाम में आधुनिक सुविधाओं से लैस गोशाला का निर्माण करा रहे हैं। इसमें उनके मित्र नरेंद्र और ग्वालियर, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र के पशु प्रेमी और उनके मित्रों का सहयोग मिल रहा हैं।
गोशाला 25 बीघे में बन रही है। ढाई-ढाई बीघा के तीन मजबूत टिनशेड बन रहे हैं। एक हेक्टेयर का तालाब होगा। दो नलकूप लगेंगे। 3-4 बीघा में चारागाह बन रहा है। चारों तरफ चार मीटर ऊंची बांउड्री रहेगी। 200 क्विंटल भूसा रखने का स्टोर रूम, गायों को खिलाने के लिए पांच बड़ी चरही, गोबर गैस प्लांट और जैविक खाद वर्मी कंपोस्ट यूनिट बनाई जा रही है।
उन्नत नस्ल की 20 गायें रहेंगी
कुरसेजा धाम की आधुनिक गोशाला में गायों की नस्ल सुधार के लिए उन्नत नस्ल की 20 गायें भी रखी जाएगी। यह गोशाला बुंदेलखंड के लिए मॉडल साबित होगी। यह ग्वालियर के लाल डी पारा जैसी आधुनिक होगी। दुधारू नस्ल के पशु रखे जाएंगे।

सांसद, विधायक भी अपनी निधि से क्यों नहीं बनवाते गोशाला
एडीजी राजा बाबू सिंह का कहना है कि बुंदेलखंड में गोवंश की दुर्दशा और इनसे पीड़ित किसानों के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सांसद, विधायक आदि को आगे आना चाहिए। अपनी निधियों से अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में ब्लाक स्तर पर कम से कम अच्छी व्यवस्थाओं वाली गोशाला बनवानी चाहिए।

आईपीएस राजाबाबू सिंह।

आईपीएस राजाबाबू सिंह।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed