फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Involved in bank robbery attempt crook arrested in encounter

Banda News: बैंक लूट के प्रयास में शामिल बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue, 13 Jun 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 13 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Involved in bank robbery attempt

crook arrested in encounter
बांदा। आर्यावर्त बैंक की शाखा में लूट का प्रयास करने वाले एक और बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इससे पूर्व इस कांड में शामिल पांच आरोपी बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव स्थित आर्यावर्त बैंंक शाखा में 29 मई की शाम पांच बजे के करीब सात बदमाशों ने लूट का प्रयास किया था। इनमें पांच को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दो बदमाश अभी वांछित चल रहे थे। इनमें एक वांछित कोर्रही गांव निवासी सलमान उर्फ शकील अहमद उर्फ सुनील को पुलिस ने बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव से अलिहा रोड पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास घेर लिया।
विज्ञापन

आरोपी की ओर से पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने पर पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की, जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से वह बाइक समेत गिर गया। बदमाश के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस और एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि सलमान पर इनाम भी था। उसके कब्जे से लूटे गए 7400 रुपये भी बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में प्रभारी एसओजी राकेश कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष बिसंडा कृष्णदेव त्रिपाठी, चौकी प्रभारी ओरन एसआई सुभाषचंद्र, एसआई राजनारायण नायक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed