फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Information about laws given to women police personnel

Banda News: महिला पुलिस कर्मियों को दी कानूनों की जानकारी

Thu, 17 Oct 2024 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Information about laws given to women police personnel
बांदा। मिशन शक्ति-5 अभियान के क्रम में गुरुवार को डीआईजी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में शक्ति कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महिला पुलिस कर्मियों को कानूनी प्रावधानों व योजनाओं के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली गांवों व कस्बों में जाकर स्कूली छात्राओं को जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

जनपद में एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में मिशन शक्ति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें महिला पुलिसकर्मियों विशेषकर महिला बीट आरक्षियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसी को देखते हुए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महिला पुलिसकर्मियों को कानूनी प्रावधानों, सरकारी योजनाओं और आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में घरेलू हिंसा से सुरक्षा अधिनियम, यौन उत्पीड़न से सुरक्षा अधिनियम, तथा महिला अधिकार संरक्षण अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं का उत्पीड़न प्रतिषेध अधिनियम जैसे कई महत्वपूर्ण कानूनों के प्रावधानों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान महिला पुलिस कर्मियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई, जिनका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक दृष्टि से सशक्त बनाना है । इसके अलावा, महिला पुलिस कर्मियों को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं, जैसे 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन) और 112 (आपातकालीन सेवा) के उपयोग के बारे में भी प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन


12 महिला पुलिस कर्मियों का किया गया सम्मान
बांदा। कार्यशाला के दौरान महिला पुलिसकर्मियों को एसके ताइकांडो स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रशिक्षकों सुमन, मधु व अमित द्वारा आत्मरक्षा के विभिन्न साधनों जूडो, कराटे आदि का भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मी स्थानीय स्तर पर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और विभिन्न सरकारी सहायता सेवाओं के बारे में जागरूक करेंगी। मिशन शक्ति जागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से संचालन करने वाली 12 महिला पुलिसकर्मियों को डीआईजी व एसपी ने सम्मानित किया। बांदा पुलिस द्वारा पूर्व से ही शक्ति दीदी अभियान चलाया जा रहा है जिसमें बालिकाओं/छात्राओं द्वारा अपने बीट की महिला पुलिसकर्मियों के साथ सेल्फी लेकर अपने सोशल मीडिया एकांट्स में लगाया जा रहा है। शक्ति कार्यशाला में एएसपी शिवराज, सीओ नरैनी/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति अंबुजा त्रिवेदी, सीओ यातायात राजवीर सिंह गौर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन वेदमणि मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
मुशर्रफ खां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed