{"_id":"65bbf6368b2497b4f40af008","slug":"in-the-name-of-providing-old-age-pension-land-worth-crores-was-written-off-banda-news-c-215-1-sknp1043-104656-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: वृद्धापेंशन दिलाने के नाम पर करोंड़ों की भूमि लिखाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: वृद्धापेंशन दिलाने के नाम पर करोंड़ों की भूमि लिखाई
Fri, 02 Feb 2024 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 02 Feb 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। पेंशन दिलाने के बहाने 85 साल के वृद्ध को मुख्यालय लाकर उसकी करोड़ों की भूमि को कुछ लोगों ने पांच लाख में लिखवा ली। बैनामा कराने का नोटिस मिलने पर वृद्ध के परिजनों को जानकारी हुई। इस पर पीड़ितों ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। आरोप लगाया कि रजिस्ट्री और कुछ तहसीलकर्मियों ने मिलकर जमीन का एग्रीमेंट कराने में साजिश रची।
शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के पथरौडी गांव निवासी गोबरा प्रसाद (85) ने मुख्य सचिव व मंडलायुक्त को भेजे पत्र में बताया कि वह ठीक से चलने फिरने और सुनने में असमर्थ है। उसके एक बेटे की मृत्यु हो चुकी है, दूसरा पुत्र दिव्यांग है।
गांव के ही दो युवकों ने उसे वृद्धापेंशन दिलाने के बहाने मुख्यालय लेकर आए। उसे कई जगह लेकर गए और अंगूठा निशान लगवा कर हाईवे किनारे की लगभग 100 फीट भूमि का एग्रीमेंट पांच लाख रुपये में करा लिया।
विज्ञापन
रजिस्ट्री विभाग के कर्मचारियों की सांठगांठ से बयान व गवाह खडे किये गए। इस पूरे मामले की उसे कोई जानकारी नहीं हुई। जब एक सप्ताह पूर्व एक नोटिस मिला कि अपनी जमीन का बैनामा कराओ तब राज खुला।
आरोप लगाया कि नोटिस मिलने पर परिजनों ने इसे पढ़ा और तहसील से लेकर रजिस्ट्री कार्यालय के चक्कर लगाए, लेकिन किसी ने सही जानकारी नहीं दी। चार लोगों ने मिलकर एग्रीमेंट कराया है। यह सब मिलकर उसकी कीमती भूमि को सस्ते में हड़पना चाहते हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उप निबंधक राजेश सिंह ने बताया कि एग्रीमेंट में नियमानुसार स्टांप लगाए गए हैं। उनके विभाग का इसमें कोई रोल नहीं है। क्रेता और विक्रेता के सामने बयान लेकर लिखापढ़ी होती है। विक्रेता को आपत्ति है तो जरिए अदालत इसे कैंसिल करा सकता है।