{"_id":"585585df4f1c1be85164a3b5","slug":"in-line-all-day-getting-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन में पूरा दिन, नहीं मिल रहा कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन में पूरा दिन, नहीं मिल रहा कैश
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 18 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
बांदा शहर के एटीएम में यूं लगी रही लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक और एटीएम दोनों में ही कैश की किल्लत बरकरार है। लंबी लाइनों में पूरा दिन खपा रहे ग्राहक बमुश्किल दो हजार या पांच हजार ही पा रहे हैं। कुछ गिनेचुने ही सौभाग्यशाली खाताधारकों पर बैंक मैनेजर मेहरबान रहे और उन्हें 10 हजार रुपये तक दिए गए। उधर, झुंझलाए और खिसियाये प्रबंधक और बैंक कर्मचारी बदसलूकी से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
शनिवार को सभी बैंकों और एटीएम में लाइन लगी रही। बांदा शहर में एसबीआई की मुख्य शाखा परिसर में स्थित दोनों एटीएम कैश से खाली रही। अलीगंज स्थित सिटी ब्रांच की एटीएम कुछ घंटे ही चली। मुख्य शाखा में ज्यादातर खाताधारकों को कैश की किल्लत बताकर सिर्फ दो हजार रुपये भुगतान किए गए। उधर, बैंक आफ बड़ौदा (महेश्वरी देवी रोड) शाखा में शुक्रवार को 400 खाता धारकों को 50 लाख रुपये बांटने का दावा किया गया।
विज्ञापन
प्रबंधक एसके वर्मा ने बताया कि शनिवार को कैश की कमी से पांच या 10 हजार रुपये दिए गए। हालांकि यहां दोपहर बाद कई खाताधारकों को खाली लौटना पड़ा। उन्हें बताया कि कैश खत्म हो गया। पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम में दोपहर तक लंबी लाइन लगी।
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक (अमर टाकीज) में 56 लोगों को 20 लाख भुगतान किए जाने का दावा किया गया। प्रबंधक राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि सिर्फ 10 लाख कैश मिला। वह भी 10-10 के नोटों की गड्डी। बड़े नोट नहीं आ रहे। कहा कि मार्केट से बैंक मेें पैसा जमा नहीं हो रहा।
उधर, नरैनी प्रतिनिधि के मुताबिक वीरमपुर गांव में नियुक्त सफाई कर्मी राजेश कुमार ने क्षेत्रीय प्रबंधक इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि वह अपना मानदेय लेने बैंक की पड़मई गांव में स्थित शाखा गया था। वहां बैंक कर्मी ने उसकी पास बुक फेंक दी और हड़काते हुए बैंक से भगा दिया। सफाई कर्मी ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।