फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   IN 3602 ration packets distributed relief Naraini

नरैनी मेें 3602 राहत राशन पैकेट बांटे

Tue, 26 Apr 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 26 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
IN 3602 ration packets distributed relief Naraini
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रोगियों को बांटी दवाएं और वितरित किए चश्मा - फोटो : अमर उजाला वृंदावन

नरैनी। क्षेत्र के गांवों में सूखा राहत का युद्ध स्तर पर चलाने का दावा उप जिलाधिकारी और तहसीलदार ने किया है। कहा कि अब तक 47 गांवों में 3602 से अधिक गरीबाें को राहत राशन सामग्री बांटी जा चुकी है। पूरे क्षेत्र में 8400 पैकेट बांटने हैं। उधर, गोशालाओं और गांवों मेें लगभग डेढ़ सौ कुंतल भूसा बांटा जा चुका है।

विज्ञापन


एसडीएम महेंद्र सिंह ने बताया कि राहत पैकेट बांटने का काम लगातार चल रहा है। रोजाना ट्रक में 500 राशन पैकेट आ रहे हैं। यह उसी दिन बांट दिए जाते हैं। हालांकि अभी सौ से ज्यादा गांवाें के गरीबों को राशन नहीं मिला है। वितरण की रफ्तार यही रही तो गरीबों को सरकारी राशन के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पडे़गा।
विज्ञापन


उधर, तहसीलदार गिरिवर सिंह ने बताया कि अब तक तहसील क्षेत्र के 106 पशु पालकों को मुफ्त भूसा बांटा जा चुका है। सढ़ा गांव में 30, रामनगर निफ्स में 20, बरुआ स्योढ़ा में एक नीबी और महबरा में 19 पशु पालकों को भूसा बांटा गया है। बड़े पशु को पांच किलो और छोटे पशु को दो किलो के हिसाब से कुल 179 कुंतल भूसा बांटा जा चुका है। तहसीलदार ने कहा कि जहां भी लघु सीमांत किसान या पशुपालक भूसे की मांग करेंगे उन्हें दिया जाएगा। किसी पशु को भूख से मरने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed