{"_id":"6a8ddd8e9f459ed9ba0f97f5","slug":"if-the-mobile-number-is-recorded-on-the-prescription-slip-the-online-test-report-will-be-available-banda-news-c-212-1-sknp1006-151283-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पर्चे में मोबाइल नंबर है दर्ज तो मिलेगी ऑनलाइन जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पर्चे में मोबाइल नंबर है दर्ज तो मिलेगी ऑनलाइन जांच रिपोर्ट
Tue, 25 Aug 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
बांदा। जिला महिला अस्पताल में अगर गर्भवतियों को उसी दिन जांच रिपोर्ट चाहिए तो उन्हें अपना मोबाइल नंबर पर्चे में अंकित कराना पड़ेगा।
मोबाइल नंबर अंकित होने से संबंधित महिला के व्हाट्सएप नंबर पर जांच रिपोर्ट उसी दिन पहुंच जाएगी। उसे जांच रिपोर्ट लेने के लिए अगले दिन अस्पताल आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
जिला महिला अस्पताल में जांच रिपोर्ट ऑनलाइन दिए जाने की सुविधा शुरू हुई है। इसके लिए महिलाओं को अपने पर्चे में अपना मोबाइल नंबर अंकित कराना पड़ेगा। अस्पताल की ओर से दी जा रही इस सुविधा का अब भी कई महिलाएं उपयोग नहीं कर रही हैं। इससे उन्हें अगले दिन अस्पताल में आकर फिर से लाइन लगाना पड़ रहा है।
अस्पताल प्रशासन का दावा है कि जिनके पर्चे में मोबाइल नंबर अंकित हैं, उन्हें जांच रिपोर्ट उनके मोबाइल में उपलब्ध कराई जा रही है। जिला महिला अस्पताल में प्रतिदिन 250 से 300 महिलाओं की जांच की जाती हैं। प्रतिदिन यहां महिलाएं लाइन में लगकर अपनी जांच कराने जाती हैं।
विज्ञापन
-- -- -- --
जो महिलाएं पर्चे में अपना मोबाइल नंबर अंकित करा रहीं हैं, उन्हें ऑनलाइन जांच रिपोर्ट उनके मोबाइल में दी जा रही हैं। जो महिलाएं अपना मोबाइल नंबर अंकित नहीं करा रही हैं, उन्हें जांच के लिए 24 घंटे इंतजार करना पड़ रहा है।
-सुनीता सिंह
सीएमएस, जिला महिला अस्पताल, बांदा।
-- -- -- -