फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   IASB and BPMMM won matches

आईएएसबी और बीपीएमएमएम ने जीते मैच

Wed, 15 Dec 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
IASB and BPMMM won matches
IASB and BPMMM won matches - फोटो : BANDA
बांदा। भागवत प्रसाद क्रिकेट लीग के पांचवें दिन पहला मैच आईएएसबी और टीजीएसएस टीम के बीच खेला गया। आईएएसबी की टीम ने यह मैच 10 विकेट से जीत लिया। दूसरा मैच बीपीएमएमएम टीम ने सात विकेट से जीता। मैन ऑफ द मैच आईएएसबी टीम के शाह अली और बीपीएमएमएम के शुभम दुबे रहे।
विज्ञापन

एकेडमी की ओर से श्रीनाथ विहार ग्राउंड में आयोजित लीग मैच में बुधवार को टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीजीएसएस टीम 13 ओवर में मात्र 47 रन ही बना सकी। अयांश सिंह ने सर्वाधिक नौ रन बनाए। आईएएसबी के गेंदबाज सैफ खां ने पांच विकेट लिए।
विज्ञापन

आईएएसबी टीम ने मात्र तीन ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरा मैच दोपहर को बीपीएमएमएम और टीजीआईसी टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर टीजीआईसी टीम 16 ओवर में 69 रन बना पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल सिंह ने 25 रन बनाए। बीपीएमएमएम के गेंदबाज शुभम दुबे ने तीन, प्रांजल गुप्ता और अभिषेक ने दो-दो विकेट लिए। बीपीएमएमएम टीम ने 12 ओवर में तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। शुभम दुबे ने 35 और प्रांजल गुप्ता ने 20 रन बनाए। अक्षत और अनिल को एक-एक विकेट मिला।

अंपायर अमन सिंह परिहार, वेद प्रकाश, दीपेंद्र और स्कोरर अजय वर्मा, वैभव त्रिवेदी रहे। राजेंद्र सिंह और हरप्रीत कौर ने मैच की शुरुआत कराई। एकेडमी चेयरमैन अंकित कुशवाहा, संध्या कुशवाहा, महेश साहिल, अजय यादव, प्रवीण कुमार, अतुल, आयुष, विवेक, आकाश, नीरज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed