{"_id":"5da8a8228ebc3e01506effbd","slug":"husband-wife-clashed-with-police-in-dabish-banda-news-knp520369154","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबिश में गई पुलिस से भिड़े पति-पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबिश में गई पुलिस से भिड़े पति-पत्नी
विज्ञापन
दरोगा से मारपीट के आरोपी दंपत्ति पुलिस गिरफ्त में।
- फोटो : BANDA
बांदा। चोरी के मोबाइल का कारोबार चलने की खबर पर दबिश देने पहुंची पुलिस टीम से आरोपी परिवार भिड़ गया। चौकी प्रभारी और उनके हमराही कांस्टेबल से धक्का-मुक्की और छीना-झपटी की। स्थिति बिगड़ते देख कोतवाली और अन्य चौकियों का फोर्स भी पहुंच गया। इसी के बाद आरोपी युवक और उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक ने पुलिस पर तमंचे से फायर भी किया।
घटना बुधवार की रात शहर के कांशीराम कालोनी (निम्नीपार) की है। इस कालोनी राहुल माली पुत्र अशोक माली अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है। फूलों का काम करता है। मर्दन नाका चौकी इंचार्ज नरेशचंद्र निगम को सूचना मिली कि राहुल चोरी के मोबाइल बेचने का धंधा करता है।
इस पर चौकी इंचार्ज ने कांस्टेबल ओमप्रकाश को साथ लेकर बुधवार की रात करीब 10 बजे राहुल के घर में छापा मारा। पुलिस के मुताबिक राहुल और उसका बड़ा भाई पप्पू माली तथा उसकी पत्नी ममता पुलिस से भिड़ गए। हाथापाई और छीना-झपटी की। चौकी प्रभारी ने बताया कि राहुल ने 315 बोर तमंचे से फायर भी किया। पुलिस ने खुद को बचाया। इसी बीच बलखंडी नाका चौकी इंचार्ज अजय कुमार सिंह, कालवनगंज चौकी प्रभारी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी राहुल और उसकी पत्नी ममता को गिरफ्तार कर लिया। भाई पप्पू भाग निकला।
विज्ञापन
कोतवाली इंसपेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल से 315 बोर तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। तीन बरामद मोबाइल की जांच की जा रही है। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 307, 332, 353, 504 व 411 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज की है। विवेचना उप निरीक्षक सद्दाम करेंगे।