फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Humidity made life miserable, people got scorched in 46 degree temperature

Banda News: उमस ने किया बेहाल, 46 डिग्री तापमान में झुलसे लोग

Sat, 15 Jun 2024 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Humidity made life miserable, people got scorched in 46 degree temperature
बांदा। जनपद में गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। सुबह-शाम बदली होने से मौसम में नमी बढ़ रही है और उमस में इजाफा हो रहा है। दिन में तेज धूप की वजह से लू का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46 और न्यूनतम 34 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक दो-तीन दिन गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है।
विज्ञापन




करीब एक माह से भीषण गर्मी का सामना कर रहे जनपदवासियों को बादल उम्मीद तो बंधा रहे हैं, पर अभी बरस नहीं रहे हैं। एक जून से दस जून के बीच प्री-मानसून की बारिश हो जाती रही है, पर इस बार बूंदाबांदी भी नहीं हो रही है। जबकि जून माह का आधा पखवारा बीत गया। दिन का तापमान जहां 46 डिग्री के आसपास चल रहा है, वहीं रात में भी 34 डिग्री सेल्सियस तापमान में लोगों को नींद नहीं आ रही है।
विज्ञापन

कूलर-पंखे लू की तरह गर्म हवा फेंक रहे हैं। न तो छत में चैन शुकून मिल रहा है और न ही कमरों में राहत मिल रही है। दिन में तीखी धूप होने से लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं। सुबह शाम आसमान में बादल तो आ जा रहे हैं, पर हवा की दिशा में बदलाव न होने से बरस नहीं रहे हैं। हालांकि बादलों से क्षणिक राहत तो मिल रही है, पर उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46 और न्यूनतम 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शनिवार को भी सुबह बादल छाए रहने और दिन में तेज धूप निकलने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed