फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   HT line wire broke, power supply remained disrupted for six hours at night

Banda News: एचटी लाइन का तार टूटा, रात में छह घंटे ठप रही बिजली

Thu, 26 Sep 2024 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
HT line wire broke, power supply remained disrupted for six hours at night
बांदा। भीषण उमस भरी गर्मी में बिजली व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरी है। 220केवी उपकेंद्र में फाल्ट से पहले रात में करीब दो घंटे पूरा शहर अंधेरे में रहा। वहां से आपूर्ति चालू हुई तो रात दो बजे 11 हजार केवी का तार टूट गया। इससे पीलीकोठी सब स्टेशन से जुड़े सभी पांच फीडर ठप हो गए। बिजली कर्मी फाल्ट ढूंढ़ने को पेट्रोलिंग करते रहे, तीन बजे फाल्ट तलाश पाए। सात बजे करीब सुबह बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस बीच करीब 80 हजार की आबादी गर्मी में परेशान रही।
विज्ञापन

जनपद में इस समय दिन में तेज धूप रात में बदली होने के चलते उमस भरी गर्मी चरम पर है। ऐसे में बिजली का लोड भी बढ़ गया है। रिवैंप योजना के तहत शहर के तार से लेकर ट्रांसफार्मर व खंभे तक बदले गए हैं, पर यह भी जवाब दे रहे हैं। बिजली आपूर्ति लगभग पटरी से उतरी है। फाल्ट और ट्रिपिंग के नाम पर घंटों बिजली कटौती की जा रही है। चिल्ला रोड स्थित 220केवी से मंगलवार की रात फाल्ट के चलते आपूर्ति रोक दी गई। करीब 12 बजे बिजली गई तो दो बजे बहाल हुई। इस बीच पूरा शहर व आसपास के गांव दो घंटे अंधेरे में रहे।
विज्ञापन

इसके बाद पीलीकोठी उपकेंद्र से जुड़े अलीगंज फीडर की मुख्य लाइन (11 हजार केवी) का तार टूट गया। पीलीकोठी से जुड़े अलीगंज, टेलीफोन, स्टेशन रोड, महेश्वरी देवी फीडर की लाइट बंद कर दी गई। गर्मी से परेशान उपभोक्ताओं के फोन करने पर बिजली कर्मी पेट्रोलिंग के लिए निकले। करीब तीन बजे तक वह फाल्ट तलाश पाए। पीलीकोठी पावर हाउस के बाहर अलीगंज फीडर का 11 हजार लाइन का तार चुपौले के पास टूटा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

तार जोड़ने में करीब तीन घंटे का समय लग गया। सुबह पांच बजे अलीगंज फीडर में दो जगह इंसुलेटर और डिस्क पंचर हो गए। जिला परिषद चौराहे के पास व जामा मस्जिद के पास दोनों जगह एक घंटे काम चला। सात बजे लाइट आई तो लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि सुबह छह से सात बजे तक पेयजल आपूर्ति का समय होता है। बिजली न होने से लोग पानी भी नहीं भर पाए। पीलीकोठी के पांच फीडर से जुड़ी करीब 80 हजार की आबादी रात भर बिना बिजली परेशान रही।


-रात में एचटी लाइन का तार टूटने से रात में करीब तीन-चार घंटे आपूर्ति प्रभावित हुई है। कर्मचारियों को भेजकर तत्काल लाइन दुरुस्त कर चालू कराई गई है। -चंदन यादव, उप खंड अधिकारी, पीलीकोठी, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed