फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   hospital,police,truck,driver,banda

ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत, दो घायल

Sat, 03 Apr 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
hospital,police,truck,driver,banda
मटौंध। नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराए तेज रफ्तार ट्रक चालक की शनिवार की सुबह घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथ ही ट्रक की टक्कर से खंती में जा गिरे दूसरे ट्रक के चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घटना शनिवार की सुबह करीब 10 बजे की है। बांदा-महोबा नेशनल हाईवे पर मटौंध थाने से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित दुकान में ट्रक खड़ाकर झांसी के सीपरी बाजार निवासी ड्राइवर वसीम और ग्वालियर निवासी ट्रक क्लीनर कप्तान सिंह भदौरिया मरम्मत करा रहे थे। चालक और परिचालक दोनों ट्रक पर बैठे हुए थे। इसी बीच कबरई से गिट्टी लेकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनके ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनका ट्रक हाईवे किनारे खंती में जाकर गिरा और पलट गया। चालक व क्लीनर ट्रक में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

उधर, टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक बाराबंकी के हैदरगढ़ निवासी ननकारी के बेटा दिनेश (45) की मौके पर ही मौत हो गई। थाना पुलिस ने ड्राइवर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दूसरे ट्रक के घायल चालक व क्लीनर को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। एंबुलेंस कॉल किए जाने के बाद भी देर तक नहीं आई। खंती में गिरे ट्रक को क्रेन से निकाला गया। हादसे से लगभग आधा घंटा हाईवे में यातायात प्रभावित रहा। इंस्पेक्टर रामजी सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
महिला से किशोर ने की छेड़छाड़
तिंदवारी। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम गेहूं की कटाई कर रही 30 वर्षीय महिला से 16 वर्षीय किशोर ने छेड़छाड़ की। महिला के शोर पर खेत में कटाई कर रहे किसानों ने उसे दौड़ा लिया। प्रभारी निरीक्षक जाकिर हुसैन ने बताया कि पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी नाबालिग है। कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)

----------------
अवैध शराब में दंपति समेत तीन गिरफ्तार
तिंदवारी। थाना क्षेत्र के बहिंगा के मजरा क्योटरा गांव की पुनिया निषाद को 27 अदद देसी शराब और मूंगुस गांव में करन बाजपेयी व उसकी पत्नी को 30 देसी क्वार्टर और 8 अंग्रेजी शराब के क्वार्टर समेत गिरफ्तार किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed