{"_id":"6ab9595b22cb8ab10303fcf7","slug":"hearing-today-in-the-case-regarding-the-unauthorized-jail-meeting-between-mla-abbas-and-his-wife-banda-news-c-212-1-sknp1006-152657-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: विधायक अब्बास व पत्नी की जेल में अवैध मुलाकात मामले में सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: विधायक अब्बास व पत्नी की जेल में अवैध मुलाकात मामले में सुनवाई आज
Sun, 27 Sep 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूट जेल में विधायक अब्बास अंसारी व पत्नी निकहत की अवैध मुलाकात के मामले में भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में 28 सितंबर सोमवार को सुनवाई होगी। पिछली तारीख में सभी आरोपी नहीं आ सके थे, इस तारीख में सभी आरोपी आ सकते हैं।
बता दें कि 10 फरवरी 2023 को चित्रकूट जेल में तत्कालीन जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से छापा मारा था। छापामारी में अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत तत्कालीन जेल अधीक्षक के कक्ष में मिली थीं। जांच में सामने आया था कि वह नियमों के विपरीत लंबे समय तक जेल परिसर में मौजूद रहीं थीं।
मामले में चित्रकूट की कर्वी कोतवाली में विधायक अब्बास अंसारी, उनकी पत्नी निकहत, चालक न्याज, तत्कालीन जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर, जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर चंद्रकला, जेल कैंटीन संचालक नवनीत सचान, सपा महामंत्री फराज खान समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शासन स्तर से गठित विशेष जांच दल ने मामले की जांच कराई थी।
विज्ञापन
जांच में आरोप लगाए गए थे कि जेल में अब्बास अंसारी को विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जातीं थीं। मुलाकात के एवज में जेल अधिकारियों को नकदी और उपहार दिए जाते थे। अब यह मामला बांदा के भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में चल रहा है।