फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hearing on the investigation of accused JE in AIIMS on 17th

आरोपी जेई की एम्स में जांच पर 17 को सुनवाई

Mon, 14 Dec 2020 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Hearing on the investigation of accused JE in AIIMS on 17th
बांदा की अदालत से निकलकर कार में सवार होते सीबीआई अधिकारी। - फोटो : BANDA
बांदा। बच्चों के यौन उत्पीड़न के चर्चित प्रकरण में मुख्य आरोपी निलंबित जेई रामभवन की न्यायिक हिरासत 21 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। उधर, घटना की जांच कर रही सीबीआई ने आरोपी की मानसिक और अन्य शारीरिक जांचें एम्स (दिल्ली) में कराने के लिए अदालत से अनुमति मांगी है। इस पर अदालत 17 दिसंबर को सुनवाई करेगी।
विज्ञापन

सोमवार को मामले की पंचम एडीजे/पॉक्सो एक्ट न्यायाधीश मोहम्मद रिजवान अहमद ने सुनवाई की। पांच सदस्यीय सीबीआई टीम मौजूद रही। सीबीआई के डिप्टी एसपी अमित कुमार ने अदालत में चार अलग-अलग अर्जियां दीं। पहली अर्जी में आरोपी रामभवन की न्यायिक हिरासत जो 14 दिसंबर को खत्म हो रही थी, उसे बढ़ाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

इस पर न्यायाधीश ने 21 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत बढ़ा दी। सीबीआई ने दूसरी अर्जी में कहा कि आरोपी रामभवन के विरुद्ध जांच में कई और तथ्य सामने आए हैं। आरोपी से जेल में पूछताछ और वाइस टेस्टिंग आदि करनी है। इसकी अनुमति दी जाए। न्यायाधीश ने यह अर्जी भी स्वीकृत करते हुए सीबीआई को आरोपी से जेल में मिलकर पूछताछ करने की मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई ने दो अन्य अर्जियों में कहा कि आरोपी रामभवन की दिमागी व अन्य शारीरिक मेडिकल जांच के लिए दिल्ली स्थित एम्स हॉस्पिटल ले जाना है। इसकी भी अनुमति दी जाए। सीबीआई की इस अर्जी का आरोपी के अधिवक्ता अभिलाष पटेल और देवदत्त तिवारी ने विरोध करते हुए अदालत से गुजारिश की कि उन्हें तैयारी के लिए मोहलत दी जाए।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश ने इस अर्जी पर सुनवाई के लिए अगली तिथि 17 दिसंबर निर्धारित कर दी। सीबीआई की ओर से अदालत में पैरवी स्थानीय एडीजीसी रामसुफल सिंह, मनोज दीक्षित व जयप्रकाश साहू ने की। उधर, आरोपी रामभवन को जेल से अदालत नहीं लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed