फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   health on quarrel with wifeworker died after consuming poison

Banda Crime: स्वास्थ्य कर्मी ने जहर खाकर दी जान, पत्नी से कहासुनी के बाद उठाया कदम, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 09 Jun 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 09 Jun 2023 12:07 AM IST
सार

शहर कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहर खाकर खुदकुशी करने की बात बताई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
health on quarrel with wifeworker died after consuming poison
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में नशे की हालत में घर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी (वार्ड ब्वाय) ने पत्नी से हुई कहासुनी के बाद जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के तुलसीनगर निवासी राजेंद्र प्रसाद (40) ने बुधवार की रात सात बजे के करीब घर में जहर खा लिया।

विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर पत्नी पूजा ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां करीब नौ बजे रात राजेंद्र ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में मृतक की पत्नी पूजा देवी ने बताया कि मृतक जिला अस्पताल में स्थायी स्वास्थ्य कर्मी थे। वह जिला अस्पताल में वार्ड ब्वाय के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन

वह अक्सर घर में शराब पीकर आते थे। बुधवार की रात भी राजेंद्र नशे में घर पहुंचा, जिसके बाद उसकी पत्नी से कहासुनी हुई। इसके बाद उसने जहर खा लिया। पत्नी का कहना है कि करीब डेढ़ साल से नशे की वजह से कलह रहती थी। राजेंद्र के एक पुत्र आयुष (7) है। घटना के संबंध में शहर कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहर खाकर खुदकुशी करने की बात बताई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed