फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Health department slows down due to dengue

Banda News: डेंगू की रफ्तार के आगे सुस्त पड़ा स्वास्थ्य विभाग

Sun, 29 Oct 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 29 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Health department slows down due to dengue
बांदा। डेंगू की रफ्तार के आगे स्वास्थ्य विभाग बेहद सुस्त साबित हो रहा है। दो महीने से लगातार डेंगू बढ़ता जा रहा है। आंकड़ा तीन सौ के करीब पहुंच गया है, लेकिन विभाग अब तक रोकथाम के लिए मिले बजट का 50 फीसदी भी खर्च नहीं कर सका है। नतीजा यह है कि लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

अगस्त महीने में पांच केस सामने आए थे। उसके बाद डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग को अगस्त महीने में चार लाख रुपये का बजट जारी हुआ था। इस बजट में उसे डेंगू को रोकने का जतन करना था। बजट में उसने 246 लीटर एंटी लार्वा टेमिफॉस की व्यवस्था की, जिसमें मात्र 90 लीटर ही वह खर्च कर सका। वहीं 126 किलोग्राम फांगिग दवा मैलाथियान 60 किलो ही मच्छरों को मारने में प्रयोग किया गया। नतीजा यह है कि डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और दो महीने में संख्या 281 पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


-शनिवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी जांच में सात नए डेंगू मरीजों की पुष्टि की गई। इनमें शहर के कटरा मोहल्ले के विकल्प (16), सिमौनी, बबेरू निवासी जयकरन (38), गूलर नाका निवासी चमन (25), गुलाब बाग निवासी पूजा (14), सहेवा गांव निवासी रानी (55), मौदहा निवासी क्षितिज निगम (18), बबेरू निवासी अंतिम (21) को डेंगू की पुष्टि की गई। इनमें रानी और अंतिम को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-जिला अस्पताल में 30 मरीज तेज बुखार के आए थे। उनमें डेंगू के लक्षण लगने पर उनकी पैथोलॉजी जांच कराई। इनमें सात में डेंगू की पुष्टि हुई। बाकी को वायरल बुखार बताया गया। फिजिशियन व बालरोग विशेषज्ञ के अनुसार मौसम परिवर्तन की वजह से जुकाम के मरीज भी बढ़े हैं। पैथोलॉजी में अन्य बीमारियों समेत कुल 260 मरीजों ने जांच कराई।


- स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में एंटी लार्वा दवा और फांगिग दवा का स्टाॅक उपलब्ध है। मच्छररोधी अभियान लगातार जारी है। प्रतिदिन डेंगू प्रभावित मोहल्लों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें जाकर फांगिग और एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कर रही हैं। जलभराव वाले स्थानों पर प्राथमिकता के साथ टीमें मच्छररोधी अभियान चला रही है।
विजय बहादुर
सहायक मलेरिया अधिकारी, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed