{"_id":"65fc820f3712550b1b0a2984","slug":"gyms-and-playgrounds-should-not-be-built-in-464-villages-banda-news-c-12-knp1055-621983-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 464 गांवों में जिम बने न खेल मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 464 गांवों में जिम बने न खेल मैदान
विज्ञापन
बांदा। ग्रामीण युवाओं की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए ग्राम पंचायतों में मनरेगा से खेल मैदान और जिम बनाए जाने थे, लेकिन ग्राम पंचायतों और विभाग ने इस पर कोई रुचि नहीं दिखाई। लिहाजा पूरा साल गुजर गया। 464 में से एक भी खेल मैदान और जिम नहीं बना।
जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के गांव-गांव में युवक मंगल दल गठित है। विभाग खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर खेल किट उपलब्ध कराने के साथ ही खेलों का आयोजन भी कराता है, लेकिन गांवों में खेल मैदान न होने से खिलाड़ियों को खासी दिक्कते हो रहीं हैं। वह अपनी खेल प्रतिभाओं को निखार नहीं पा रहे हैं। सरकार ने ग्रामीण युवा खिलाड़ियों की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल मैदान और जिम बनाए जाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन पूरा साल गुजर गया एक भी खेल मैदान और जिम नहीं बने।
मनरेगा के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें अभी तक खेल मैदान के लिए जमीन ही उपलब्ध नहीं कराई गई, जबकि युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल का कहना है कि खेल मैदान व जिम के लिए एक एकड़ जमीन उपलब्ध कराने के लिए कई बार पत्राचार किया जा चुका है। फिर भी अभी तक कोई ऐसी उपयुक्त जमीन नहीं मिली, जहां खेल मैदान बनाए जा सके।
विज्ञापन
इतने बनने थे खेल मैदान
ग्राम पंचायत
खेल मैदान
बबेरू
61
बड़ोखर खुर्द
56
महुआ
75
तिंदवारी
55
बिसंडा
49
कमासिन
55
नरैनी
81
जसपुरा
32
योग
464
इनसेट...
यहां पहले से बने हैं खेल मैदान
नरैनी के डढ़वामानपुर, तुर्रा, बड़ोखर खुर्द के दुरेडी, महोखर, तिंदवारी के साड़ी में खेल मैदान पहले से बने हुए है।
इनसेट-
प्रति वर्ष दी जाती है खेल किट
ग्रामीण क्षेत्रों के युवक मंगल दलों को प्रति वर्ष खेल किट दी जाती है, लेकिन कई जगह खेल मैदान न होने से किटे घरों रखी रहती है।
वर्जन...
खेल मैदान व जिम के लिए उपयुक्त जमीन की तलाश है। इसके पूरा होते ही मैदान का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके अलावा जहां खेल मैदान बने हैं, वहां पर खेलकूद हो रहे है। उनके रखरखाव को और बेहतर किया जाएगा।-राहुल सिद्धार्थ, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, बांदा।