{"_id":"5f0b4a1e8ebc3e63c56eb1ce","slug":"granddaughter-of-infected-loco-pilot-is-also-positive-banda-news-knp5708166121","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित लोको पायलट की पौत्री भी पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित लोको पायलट की पौत्री भी पॉजिटिव
विज्ञापन
बांदा। कोरोना संक्रमित रेलवे के सहायक पायलट के संपर्क में आने वालों के संक्रमित होने का सिलसिला जारी है। परिवार के चार सदस्य पहले ही पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। रविवार को पायलट की चार वर्षीय पौत्री की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उधर, पिछले माह से कानपुर में भर्ती पॉजिटिव मरीज की खानदानी 35 वर्षीय एक अन्य महिला भी संक्रमित पाई गई है। यह महिला भी कानपुर में भर्ती है। वह बबेरू क्षेत्र के सिमौनी गांव की है।
जिले में रोजाना कोरोना नए मरीज मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा। अब तक कुल 75 लोग संक्रमित हो चुके हैं। मौजूदा समय में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 33 हो गई है। अन्य 42 स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। संक्रमितों को मेडिकल कालेज ले जाकर भर्ती कर दिया गया है। उधर, संदिग्ध लोगों की जांच नमूना लेने और संक्रमितों को समय से मेडिकल कालेज पहुंचाने में स्वास्थ्य विभाग खुली लापरवाही कर रहा है।
संक्रमित लोको पायलट का भतीजा शनिवार को संक्रमित पाया गया है। लेकिन उसके बाद भी उसे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अलीगंज स्थित आवास से मेडिकल कालेज नहीं पहुंचाया। न घरवालों की जांच कराई। इसका वीडियो वायरल होने के बाद मंडलायुक्त के हस्तक्षेप से रविवार को शाम उसे मेडिकल कालेज भेजा गया।