{"_id":"682e2871779a99bb4309a3e0","slug":"gold-necklace-stolen-from-the-bag-of-a-female-passenger-in-the-roadways-passenger-waiting-room-banda-news-c-212-1-bnd1006-126914-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रोडवेज यात्री प्रतीक्षालय में महिला यात्री के बैग से सोने का हार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रोडवेज यात्री प्रतीक्षालय में महिला यात्री के बैग से सोने का हार चोरी
विज्ञापन
बांदा। रोडवेज बस स्टैंड में बुधवार को दिनदहाड़े महिला के हैंड बैग से डेढ़ तोला सोने का हार चोरी हो गया। महिला ने पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है।
महोबा निवासी पुष्पा पत्नी आशीष साहू बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा गांव रिश्तेदारी में गई थी। वह सूरत जाने के लिए पारा गांव से रोडवेज बस स्टैंड पहुंची। उसके बस से उतरते ही कुछ बच्चों ने उसे घेर लिया और रुपया देने की मांग की। इसी दौरान किसी बच्चे ने उसके बैग की चेन खोलकर उसमें रखा सोने का हार चोरी कर लिया। बच्चों के जाने के बाद पुष्पा ने बैग खोलकर देखा तो उसका हार गायब था।
महिला ने वहां मौजूद बच्चों को रोका और पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर सिविल लाइन चौकी प्रभारी शिवरतन और संकट मोचन चौकी प्रभारी डीपी पाल मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी सिविल लाइन का कहना है कि मामले की बच्चों से पूछताछ की जा रही है, चोरी गया हार बरामद किया जाएगा।