फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Girls banquet organized in temples and schools

Banda News: मंदिरों व विद्यालयों में कन्या भोज आयोजित

Sat, 27 Sep 2025 08:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 27 Sep 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
Girls banquet organized in temples and schools
फोटो - 14 मुंगुस गांव के बड़ी महामाई मंदिर में प्रसाद प्राप्त करतीं बालिकाएं। संवाद
तिंदवारी/अतर्रा। नवरात्रि पर्व के अवसर पर कन्याभोज के आयोजन किए जा रहे हैं। शुक्रवार को मुंगुस गांव स्थित बड़ी महामाई मंदिर में हवन के भंडारा आयोजित किया गया। मंदिर संचालकों की ओर से सबसे पहले कन्याओं का पूजन व आरती की गई। इसके बाद भंडारा शुरु हुआ।
विज्ञापन

ईश नारायण सिंह, सर्वेश, शैलेंद्र, पवन, विनय सिंह सहित अन्य श्रमदानी मौजूद रहे। वहीं अतर्रा के ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज में आयोजित कन्याभोज में छात्राओं ने प्रसाद पाया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें दही-जलेबी, केला व पोहा प्रसाद में वितरित किया। ब्राह्मण एकता परिषद की संरक्षिका डॉ. स्मिता त्रिपाठी ने छात्राओं को पेन व केला वितरित किए। इसके साथ ही हिंदू इंटर कॉलेज, आदर्श बाल निकेतन में भी कन्याभोज आयोजित किए गए।
विज्ञापन

वहीं ब्राह्मण एकता परिषद की ओर से शनिवार को अन्य विद्यालयों व कॉलेज में आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी, अरुण कुमार, सोमनाथ, सुरेंद्र शर्मा, सुरेश चंद्र, मधु सविता, नम्रता सिंह, राजेंद्र कुमार, कमलेश, प्रेमलता, राजेश सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed