फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Girls ahead in corona vaccination

कोरोना टीकाकरण में भी बालिकाएं आगे

Thu, 31 Mar 2022 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Girls ahead in corona vaccination
Girls ahead in corona vaccination - फोटो : BANDA
बांदा। ‘जान है तो जहान है’ के मंत्र का असर किशोरों से ज्यादा किशोरियों के दिलोदिमाग पर दिख रहा है। पढ़ाई-लिखाई में लगातार बालकों को मात देने वालीं बालिकाओं ने कोरोना टीकाकरण में भी बालकों को पीछे छोड़ दिया है। 15 से 17 वर्ष उम्र के टीकाकरण में चित्रकूटधाम मंडल की किशोरियां किशोरों से चार फीसदी आगे हैं। किशोरियों का टीकाकरण प्रतिशत जहां 52 फीसदी है, वहीं किशोर 48 फीसदी के साथ पीछे हैं।
विज्ञापन

मंडल के चारों जिलों में लगभग 3 लाख 12 हजार 597 किशोर-किशोरियों ने टीकाकरण कराया है। इनमें बालिकाओं की संख्या एक लाख 63 हजार 351 है। बांदा जिले में 1,26,203 किशोर-किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य तय था।
विज्ञापन

इसमें 1,29,316 ने पहली और 30,978 ने दूसरी डोज ली है। 68,537 बालिकाओं ने पहली और 17,350 ने दूसरी डोज लगवाई है। कमोवेश यही स्थिति चारों जिलों की है।
महामारी से सुरक्षा देता है टीका
सिविल लाइन निवासी साक्षी का कहना है कि टीकाकरण हमें महामारी से सुरक्षा देता है। इसीलिए मैंने दोनों डोज लगवा ली है। परिवार के सदस्यों ने भी वैक्सीन लगवा ली है। सभी को टीकाकरण कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटरा निवासी महिमा सिंह का कहना है कि वैक्सीन लगवाने के बाद महामारी के संक्रमण से बड़े नुकसान होने की संभावना न के बराबर है। टीकाकरण एहतियाती उपाय है। इसे सभी को अपनाना चाहिए।

टीके को लेकर बालिकाओं में ज्यादा रुचि है। स्कूल-कॉलेजों में लगाए गए शिविर हों या स्वास्थ्य केंद्र, सभी जगह बालिकाओं का ग्राफ बालकों की अपेक्षा ज्यादा है। उनमें टीकाकरण के प्रति संवेदनशीलता अधिक देखी जा रही है। अभी भी वैक्सीनेशन जारी है। -राधा शर्मा, टीकाकरण प्रभारी, बांदा।

Girls ahead in corona vaccination

Girls ahead in corona vaccination- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed