फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Gave information about law to the elderly on Seva Day

Banda News: सेवा दिवस पर वृद्धों को दी कानून की जानकारी

Sun, 09 Nov 2025 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 09 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Gave information about law to the elderly on Seva Day
फोटो- 25 वृद्धाआश्रम में विधिक जागरूकता शिविर में कानून की जानकारी देते एडीजे श्रीपाल - फोटो : पर्यटन मंत्री के काफिले में टकराई कार क्षतिग्रस्त। संवाद
बांदा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का रविवार को नरैनी रोड स्थित वृद्धाश्रम में विधिक जागरूकता शिविर लगा। श्रीपाल सिंह अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि आर्थिक, सामाजिक व शैक्षिक रूप से कमजोर वर्ग के समुदायों, महिलाओं, पुरुषों एवं अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को विधिक जानकारी बहुत कम अथवा बिल्कुल नही होती हैं।
विज्ञापन

विधिक सेवा दिवस पर ऐसे लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जानकारी प्रदान करना, उनको प्राप्त मुफ्त कानूनी सेवाओं के बारे में शिक्षित और जागरूक करना मुख्य उद्देश्य हैं। प्रत्येक पात्र व्यक्ति मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त करने का अधिकार रखता हैं। ऐसे लोगों को राहत प्रदान करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम पारित किया गया था।
विज्ञापन

विधिक सेवा दिवस का उद्देश्य विधिक मामलों के बारे में आम जनता में जागरूकता फैलाना, समाज के कमजोर वर्ग को मुफ्त विधिक सहायता प्रदान करना, अपराध से पीड़ितों को क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराना, वैकल्पिक विवाद समाधान एवं सुलह के आधार पर मामलों के निपटान सुनिश्चित करना, लोक अदालतों के माध्यम से विवादों का निपटान करना आदि हैं। वृद्धाश्रम प्रबंधक श्याम किशोर त्रिवेदी, अहमद अंसारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवेन्द्र सिंह, राहुल गौतम, अशोक त्रिपाठी, ओम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed