फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ganja smuggler with reward of Rs 50 thousand arrested

Banda News: 50 हजार का इनामी गांजा तस्कर गिरफ्तार

Sun, 10 Mar 2024 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Ganja smuggler with reward of Rs 50 thousand arrested
बांदा। 50 हजार के इनामी गाजा तस्कर को बबेरू पुसिल और एसटीएफ की टीम ने गौतमबुद्दनगर से गिरफ्तार किया है। हरियाणा के झज्जर जिला निवासी इस तस्कर की लंबे समय से तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन

एसपी अंकुर अग्रवाल ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि 16 जुलाई 2023 को ओडिशा से अवैध गांजे की खेप बबेरू लाई जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। इस प्रकरण में डीआईजी अजय कुमार सिंह ने दो वांछितों गाजियाबाद के सैदपुर गांव निवासी रिंकू राठी और हरियाणा के झज्जर जिले के डालयानपान्ना गांव निवासी मनीष पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


एसटीएफ व बबेरू कोतवाली पुलिस ने रिंकू राठी को गौतमबुद्धनगर के दुर्गा टॉकीज गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि रिंकू राठी दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, बिहार आदि में शराब तस्करी और एनडीपीएस का बड़ा आरोपी है। गैंगस्टर एक्ट की भी प्रक्रिया भी जारी है। गिरफ्तारी टीम में एसआई चंद्रप्रकाश तिवारी, एसआई एसटीएफ अवध नारायण चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed