{"_id":"658dc5d897c90c10f90a0e85","slug":"fog-in-the-morning-clouds-during-the-day-and-melting-at-night-banda-news-c-212-1-bnd1002-5661-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सुबह कोहरा, दिन में बदली और रात को सता रही गलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सुबह कोहरा, दिन में बदली और रात को सता रही गलन
विज्ञापन
बांदा। दो दिन से पड़ रहे भीषण कोहरे और ठंड ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। कड़ाके की ठंड पूरे दिन पीछा नहीं छोड़ रही है। दिन भर कोहरा और बदली के बाद शाम को फिर कोहरे से गलन बढ़ जाती है। ऐसे में कोहरे को चीरते हुए बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूलों में छुट्टी कर देनी चाहिए।
बांदा से कानपुर और लखनऊ का बसों से सफर करने में आठ से 10 घंटे लग रहे हैं। बसों में भी यात्री कंबल ओढ़े नजर आ रहे हैं। ट्रेनों की चाल भी धीमी पड़ गई है। लिहाजा स्टेशन पर यात्री ठिठुरते हुए ट्रेनों का इंतजार करने की मजबूरी से दो-चार हो रहे हैं। फसलें भी कोहरे से प्रभावित हो रही है।
अतर्रा में बच्चे बिना स्वेटर और जूते मोजे के स्कूल जा रहे हैं। गुरुवार को लाल थोक पर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट में अधिकांश बच्चे जूते, चप्पल पहने नजर आए l बाबा रोड पर स्थित प्राथमिक विद्यालय अतर्रा प्राचीन में पंजीकृत 83 बच्चों में मात्र 15 बच्चे ही स्कूल आए। पांच अध्यापकों में तीन उपस्थिति व दो अनुपस्थित रहे l
विज्ञापन
स्कूल में बच्चों को बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था न होने के चलते जमीन पर दरी में ही बैठकर स्कूल के अध्यापक बच्चों को पढ़ाते रहे l अभिभावक अभिलाषा शुक्ला एवं उमेश गुप्ता का कहना है कि जल्द ही विद्यालयों में अवकाश किया जाना चाहिए।
सरसों, आलू, मटर और मसूर की फसलें प्रभावित
अतर्रा के किसान अशोक कुमार ने बताया कि अच्छी किस्म की सरसों बाेई थी। कोहरे के कारण फसल झुलस रही है। आलू की फसल भी खराब हो रही है। प्रगतिशील किसान दिनेश मिश्रा ने बताया कि 10-10 बीघे में मटर व मसूर बोई है। कोहरे के कारण मटर का फूल गिर रहा है और मसूर भी खराब हो रही है l राजकीय कृषि फार्म अतर्रा के अधीक्षक तुलाराम यादव ने बताया लगातार कोहरे से आलू, फूल लगे सरसों, अरहर को नुकसान हो सकता है। फसल बचाने के लिए खेतों की मेड़ो पर हल्का सा चारों तरफ धान का पुआल बिछाकर आग जलानी चाहिए।
बसें चल नहीं रहीं, टेंपो भी उठा रहे जोखिम
कोहरे के कारण रोडवेज बसों का संचालन सामान्य नहीं हो पा रहा है। परिवहन मंत्री के आदेश के बाद चालकों को जहां पर भी घना कोहरा मिलता है, वे बसों को खड़ा कर देते हैं। ऐसे में यात्रियों की दिक्कतें भी बढ़ गईं हैं। वहीं छोटे-छोटे रूटों पर टेंपो चालकों की मनमानी यात्रियों की जान जोखिम में डाल रही है। कोहरे के बीच भी चालक क्षमता से अधिक सवारी बैठा रहे हैं।
हीटर, रजाई और कंबलों की बिक्री बढ़ी
सर्दी भले ही लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई हो, लेकिन कुछ दुकानों पर सर्दी के कारण ही भीड़ भी नजर आ रही है। हीटर, ब्लोअर, गीजर के अलावा रजाई, कंबल और टोपा, मफलर, दस्ताने की खरीद में भी तेजी आई है। इससे दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं। कहना है कि सीजन में बीते दो दिन अच्छी बिक्री रही है।