फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Five years jail and fine to real brothers

Banda: सगे भाइयों को पांच साल की जेल, आठ हजार का जुर्माना भी ठोका, दोनों पर संगीन धाराओं में दर्ज हैं मुकदमें

Fri, 28 Apr 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 28 Apr 2023 12:21 AM IST
सार

अभियोजक सौरभ सिंह ने बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र के बिसंडी गांव निवासी सगे भाई मुन्नू व चुन्नू के विरुद्ध छह से अधिक संगीन धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं। वहीं हत्या जैसे गंभीर अपराध में आजीवन कारावास की सजा भी हो चुकी है।

विज्ञापन
Five years jail and fine to real brothers
कारावास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में गिरोह बंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप के दोषी पाए गए दो भाइयों को विशेष न्यायाधीश ने पांच साल जेल की सजा सुनाई है। साथ ही, आठ हजार रुपये का जुर्माना भी ठोका है। वहीं, जुर्माना न देने पर दो माह की अतिरिक्त जेल भुगतना होगी।

विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक सौरभ सिंह ने बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र के बिसंडी गांव निवासी सगे भाई मुन्नू व चुन्नू के विरुद्ध छह से अधिक संगीन धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं। वहीं हत्या जैसे गंभीर अपराध में आजीवन कारावास की सजा भी हो चुकी है।
विज्ञापन

अभियोजन की ओर से आठ गवाह पेश किए गए। गुरुवार को विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट) गुणेंद्र प्रकाश ने दोनों भाइयों को दोषी पाते हुए जेल और जुर्माना की सजा सुनाई है। यह भी आदेश दिए हैं कि इस मामले में पूर्व में जेल में बिताई गई अवधि सजा में समायोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed