{"_id":"6780160a73b7c631c502f204","slug":"five-cases-registered-in-atarra-and-banda-police-stations-for-forced-sex-change-banda-news-c-212-1-sknp1006-120457-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जबरन लिंग परिवर्तन कराने में अतर्रा और बांदा कोतवाली में पांच केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जबरन लिंग परिवर्तन कराने में अतर्रा और बांदा कोतवाली में पांच केस
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मेडिकल कराने आए पीड़ित किन्नर।
- फोटो : स्रोत: पीआरवी
बांदा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में किन्नरों के हंगामे व शिकायतकर्ता किन्नर बने युवकों से मारपीट करने के मामले में एक्शन में आई पुलिस ने अतर्रा कोतवाली में जबरन लिंग परिवर्तन कराने के मामले में तीन और शहर कोतवाली बांदा में दो रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। इनमें एक में जबरन लिंग परिवर्तन का प्रयास करने और एसपी कार्यालय परिसर में मारपीट व हंगामे से संबंधित है।
अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के ओरन रोड निवासी रूपा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके पुत्र शिवम को 15 नवंबर को धीरू उर्फ कैटरीना जबरन पकड़कर ले गई और यातनाएं देकर लिंग परिवर्तन कराने का प्रयास कराया। किसी तरह वह भागकर आया। अतर्रा कोतवाली में किन्नर धीरू उर्फ कैटरीना पर जबरन लिंग परिवर्तन का प्रयास कराने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसी तरह से बिसंडा थाना क्षेत्र के गहबर गांव निवासी कासिम ने अतर्रा कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि छोटे भाई नौशाद का लिंग परिवर्तन और हार्मोंस बदलवाकर उसे किन्नर यासमीन बना दिया। इस पर किन्नर धीरू उर्फ कैटरीना पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
चित्रकूट के परसौंजा गांव की शांति ने कोतवाली अतर्रा में दी तहरीर में बताया कि बेटे शिवाकांत को 25 अप्रैल को किन्नर धीरू ने अगवा कर यातना देकर लिंग परिवर्तन करा दिया। अब वह खुशबू नाम से किन्नर है। इस पर किन्नर धीरू उर्फ कैटरीना पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
उधर, शहर कोतवाली में भरखरी गांव के अमित ने तहरीर दी कि उसे बन्नो व मधू नाम की किन्नर ने अगवा कर लिंग परिवर्तन कराकर किन्नर बना दिया। अब वह काजल है। इस पर शहर कोतवाली में बन्नो व मधू नाम के किन्नर पर जबरन लिंग परिवर्तन कराने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
उधर, चित्रकूट के परसौजा गांव निवासी शिवाकांत उर्फ खुशबू ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक को अपनी समस्या बताने आया था। यहां किन्नर धीरू उर्फ कैटरीना व बन्नो ने अपने किन्नर गुट के साथ हमला कर उसे व उसके परिवार को पीटा है। शहर कोतवाली में इस प्रकरण में किन्नर धीरू उर्फ कैटरीना व बन्नो समेत 11 किन्नरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
वर्जन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में हंगामा व मारपीट के संबंध में अतर्रा कोतवाली और शहर कोतवाली में अलग-अलग तहरीरों के आधार पर पांच मुकदमें दर्ज किए गए हैं। मारपीट में घायल किन्नरों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। जांच के बाद यह साबित होने पर कि जबरन किन्नर बनाया गया तब आरोपी गुट की गिरफ्तारी की जाएगी। इसके लिए जिला अस्पताल के तीन डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया है।
शिवराज, अपर पुलिस अधीक्षक बांदा।
देर रात आरोपी व पीड़ित किन्नर गुट ने दिया धरना
बांदा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में बुधवार को दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब हुए हंगामे और मारपीट की घटना के बाद पीड़ित किन्नर पक्ष और आरोपी किन्नर पक्ष दोनों ने अशोक लाट के नीचे धरना दिया। दोनों किन्नर गुट एक दूसरे के खिलाफ आरोप- प्रत्यारोप लगा रहे थे। पीड़ित किन्नर गुट का गुरुवार को जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
तीन डॉक्टरों के पैनल से कराया गया मेडिकल परीक्षण
बांदा। जिला अस्पताल में तीन डॉक्टरों के पैनल से किन्नर बनाए गए युवकों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। सीएमएस डॉ. एसडी त्रिपाठी ने बताया कि सर्जन डॉ. रामेंद्र, फिजिशियन डॉ. ह्दयेश पटेल और डॉ. कृष्ण कुमार का पैनल गठित कर किन्नर युवकों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। डॉक्टर अपनी रिपोर्ट पुलिस को भेजेंगे।