{"_id":"5e3efb668ebc3ee5dc1d8058","slug":"finals-in-lucknow-and-bhopal-today-banda-news-knp543398223","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ और भोपाल में फाइनल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ और भोपाल में फाइनल आज
विज्ञापन
बांदा। डा.गिरजा शंकर मेमोरियल नेशनल हॉकी में शनिवार को सातवें दिन पुरुष वर्ग में लखनऊ टीम हैदराबाद को हराकर फाइनल में दाखिल हुई। महिला वर्ग में भोपाल ने मध्य प्रदेश की ही टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
पहले मैच में हैदराबाद और स्पोर्ट्स लखनऊ की टीमें भिड़ीं। लखनऊ ने हैदराबाद 3-2 से पराजित किया। इस टीम के अंकित प्रजापति, अजय यादव और विशाल ने गोल किए। हैदराबाद की तरफ से मणिकांता व टी वेंट्राटेश ने गोल किए। दूसरा मैच महिला टीमों के बीच हुआ।
बीसीडब्ल्यू भोपाल की टीम ने एएएफसी मध्य प्रदेश की टीम को 1-0 के अंतर से हराकर फाइनल में खेलने का रास्ता साफ कर लिया। भोपाल का गोल जागृति ने किया। पुरुष वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में भोपाल ने मेजबान बांदा की टीम को 2-0 से हराया। दोनों गोल प्रदीप पुनिया ने किए। भोपाल टीम भी फाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन
मैचों का उद्घाटन पूर्व राज्यमंत्री सतीश पाल, अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू व रामस्वरूप सिंह, अधिवक्ता शेख सादी जमां, रजत सेठ, राजाभइया निषाद, रामकृष्ण त्रिपाठी, अखिलेश श्रीवास्तव, योगेश भारद्वाज आदि ने टीमों से परिचय लेकर किया।
निर्णायकों में जावेद खां, फिरोज दाद, शादाब खां, नितिन सक्सेना, शाहिद वली खां, जावेद अहमद, नफीस खां, वीरेंद्र चंदेल आदि शामिल रहे। मैच में कई पूर्व खिलाड़ी और आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे। आयोजन समिति के अध्यक्ष वासिफ जमां खां और सचिव जितेंद्र शर्मा सहित, मुदित शर्मा, शेखर शर्मा, विकल्प शर्मा आदि ने सभी का आभार जताया। रविवार को भोपाल और बांदा की महिला टीमों के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। पुरुष वर्ग में फाइनल के लिए स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ और एएएफसी भोपाल टीमें भिड़ेंगी।