{"_id":"5e0b91b78ebc3e87a0235716","slug":"fifth-day-of-banda-premier-league-season-3-banda-news-knp535542932","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाब टैंक वेव्स 37 और सैंड डॉयमंड्स 8 रनों से जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाब टैंक वेव्स 37 और सैंड डॉयमंड्स 8 रनों से जीता
विज्ञापन
बीपीएल (बांदा प्रीमियर लीग) सीजन-3 के पांचवें दिन हुए दो लीग मैचों में नवाब टैंक वेव्स ने 37 रन और सैंड डॉयमंड्स ने 8 रन से जीत दर्ज की। नवाब टैंक वेव्स के बल्लेबाज सलमान हाशमी और सैंड डॉयमंड्स के कपिजध्वज सिंह मैन ऑफ दि मैच घोषित हुए।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित बीपीएल के पहले मैच में रनगढ़ यान्कर्स के कप्तान हिमांशू यादव ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। नवाब टैंक वेव्स टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 175 रन बनाए। बल्लेबाज सलमान हाशमी ने 64 व दानिश नियाजी ने 33 रन बनाए। यान्कर्स के गेंदबाज आदित्य पटेल ने 2 व आदर्श सिंह ने एक विकेट लिया। रनगढ़ यान्कर्स टीम मात्र 138 रनों पर आल आउट हो गई। बल्लेबाज सौरभ सिंह ने 27 व सचिन राजपूत ने 24 रन बनाए। वेव्स के गेंदबाज अमृत यादव व अजय यादव ने 2-2 विकेट लिए। नवाब टैंक वेव्स ने 37 रनों से जीत दर्ज की। रणजी ट्राफी खिलाड़ी आलोक भट्ट ने सलमान हाशमी को मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार दिया।
दूसरे मैच में सैंड डॉयमंड्स टीम कप्तान कपिजध्वज सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 113 रन बना सकी। बल्लेबाज राहुल यादव ने 40 व मनोज रैकवार ने 21 रन बनाए। कालिंजर वॉरियर्स कप्तान प्रविश सिंह गौतम ने 3 व अक्षय प्रजापति ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने आई कालिंजर वॉरियर्स टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर मात्र 105 रन बना सकी। यश उपाध्याय ने 33 व शुभम सिंह ने 24 रन बनाए।
विज्ञापन
सैंड डॉयमंड्स के गेंदबाज प्रभाकर यादव ने 4 व राहुल सिंह ने एक विकेट लिया। प्रभाकर यादव ने कपिजध्वज को मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार सौंपा। सीरजध्वज सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजन पुरवार ने खिलाडिय़ों से परिचय लेकर मैच की शुरूआत कराई। डीसीए सचिव वासिफ जमां खां, बीपीएल सचिव महेश साहिल, अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव समेत वीजू पांडेय, अन्नु अवस्थी, शेखू नियाजी, मनोज यादव, आयोजन समिति के अजय यादव, मोहम्मद इमरान, सुदीप पांडेय, अर्पित कबीर, वैभव त्रिवेदी, हर्षेंद्र सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।