{"_id":"65d4fddddd16e4c776084694","slug":"fever-and-diarrhea-patients-increased-eight-admitted-banda-news-c-212-1-sknp1006-107281-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बुखार और डायरिया के रोगी बढ़े, आठ भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बुखार और डायरिया के रोगी बढ़े, आठ भर्ती
विज्ञापन
बांदा। मौसम बदलने के साथ ही दिन में निकल रही तेज धूप और सुबह-शाम पड़ रही ठंड से वायरल बुखार और डायरिया के मरीजों में इजाफा हुआ है। ओपीडी और ट्रामा सेंटर में प्रतिदिन 60 से 70 मरीज बुखार और डायरिया के आ रहे हैं।
मंगलवार को ट्राॅमा सेंटर में बुखार और डायरिया के आठ मरीजों को भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में मंगलवार को क्योटरा निवासी नीतू (25), अलीगंज निवासी सालिहा (11), करहिया गांव निवासी अशवी (नौ माह), शांतिनगर निवासी दिव्यांश (तीन माह), पुकारी गांव निवासी मुन्नी देवी (70), शंभू नगर निवासी मीना (35), झील का पुरवा निवासी दिनेश कुमार (5), चिल्ली निवासी काजल (18) को बुखार और डायरिया के चलते भर्ती कराया गया है।
ट्राॅमा सेंटर में तैनात वरिष्ठ ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने बताया कि इस मौसम में सभी आयु वर्ग के लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। ज्यादा बासी भोजन न करें। सुबह-शाम गरम कपड़े पहनकर रहें। बुखार, जकड़न और डायरिया होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। डॉक्टर की सलाह पर ही दवाइयां लें।