फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer suicides by pesticide in farm

खेत में कीटनाशक पीकर किसान ने की आत्महत्या

Mon, 16 Jul 2018 11:37 PM IST
banda
banda Updated Mon, 16 Jul 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Farmer suicides by pesticide in farm
poision
 सब्जी के पौधों में डालने के लिए लाए कीटनाशक को किसान ने खेत में खुद पी लिया। नाजुक अवस्था में जिला अस्पताल से कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मां से विवाद हो गया था। 19 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी।  
विज्ञापन



देहात कोतवाली क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में सीताशरण (40) पुत्र दुर्गाशरण रविवार को खेत में सब्जी के पौधों में कीटनाशक का छिड़काव करने गया था। उसने कीटनाशक खुद पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही मौत हो गई। पिता दुर्गाशरण ने बताया कि घरेलू बातों को लेकर सीताशरण की मां से कहासुनी हो गई थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


मृतक के छोटे भाई ओम प्रकाश ने बताया कि पिता के नाम 16 बीघा जमीन है। सीताशरण 8 बीघा जमीन बटाई पर लिए था। 27 जून को उरई की महिला से उसकी शादी हुई थी। मृतक तीन भाइयों में बीच का था। उधर, देहात कोतवाली प्रभारी सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने घरेलू कलह के चलते जहर पीकर आत्महत्या की सूचना दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed