{"_id":"6578a61fb405f5ee5c01c74c","slug":"farmer-murdered-by-strangulation-due-to-illicit-relationship-banda-news-c-212-1-bnd1002-5219-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अवैध संबंध में किसान की गला कसकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अवैध संबंध में किसान की गला कसकर हत्या
Tue, 12 Dec 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। दो दिनों से लापता किसान की अवैध संबंधों के शक में हत्या कर दी गई। हत्यारों ने किसान का नायलोन की रस्सी से इस कदर गला कसा कि गले से खून तक निकलने लगा। हत्यारों ने शव को गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में शौचालय के पास फेंक दिया।
शरीर पर सिर्फ बनियान व अंडरवियर था। पुलिस ने हत्यारोपी दंपती को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने वारदात स्वीकारते हुए शव की बरामदगी कराई। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर बबेरू कोतवाली में हत्यारोपी दंपति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आला कत्ल नायलोन की रस्सी व कील भी बरामद की है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सतन्याव गांव निवासी अरुणेश मिश्रा (27) अपने घर से 10 दिसंबर को ट्रैक्टर का भाड़ा लेने गांव के ही सुनील यादव के घर गया था। वहां धान को लादकर वह सुनील यादव के साथ वापस घर आ रहा था। रास्ते में बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर वह बाइक से उतरकर अपने घर जाने लगा। तभी उसने पत्नी वर्षा को फोन करके खाना बनाने को कहा। उसके बाद से वह लापता हो गया था।
विज्ञापन
रात भर घर नहीं आने पर अगले दिन अरुणेश के बड़े भाई कमलेश ने बबेरू कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस अरुणेश की तलाश में लगी थी। उसके मोबाइल को सर्विलांस में लगाया गया और गांव निवासी अरुणेश के मित्र देवेश नामदेव तक पहुंची। पुलिस ने देवेश नामदेव को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया।
हत्यारोपी देवेश नामदेव की निशानदेही पर सोमवार रात पुलिस ने गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के पीछे की ओर बनी बाउंड्री के पास स्थित शौचालय के पास पड़े अरुणेश के शव को भी बरामद कर लिया। अरुणेश का गला कटा हुआ व बाएं सीने पर कील के घाव के निशान थे।
रात में एसपी अंकुर अग्रवाल, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ राकेश सिंह, कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड ने सुबूत जुटाए। किसान के बड़े भाई की तहरीर पर दंपति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एएसपी लक्ष्मी निवासी मिश्र के मुताबिक अरुणेश के देवेश की पत्नी गीता से अवैध संबंध थे। गीता ने ही अरुणेश को फोन करके स्कूल के पास बुलाया था। दोनाें पति-पत्नी ने किसान की हत्या कर दी। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।