फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Explanation sought from absent CNDS project manager

Banda News: अनुपस्थित सीएनडीएस प्रोजेक्ट मैनेजर से मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 05 Jun 2025 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from absent CNDS project manager
बांदा। स्वच्छता सरकार की प्राथमिकता है। आपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय स्कूलों में दिव्यांग शौचालय, कक्षा कक्ष व बाउंड्रीवाल का निर्माण समय सीमा के अंदर पूरा किया जाए। यह निर्देश जिलाधिकारी जे.रीभा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति एवं जिला स्वच्छता समिति की बैठक में दिए। विकास खंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह खुद इस पर विशेष रूचि लेते हुए निर्माण कार्य पूरे कराए।
विज्ञापन

सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर के बैठक में अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण मांगने के आदेश दिए। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के निर्माण कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारियों को विकास खण्ड में व्यक्तिगत स्वच्छ शौचालय निर्माण के भौतिक प्रगति लक्ष्य के अनुरूप किए जाने के निर्देश दिए। चयनित मांडल ग्रामों में विकास कार्य मानक के अनुरूप पूरे कराए जाए। कूड़े के निस्तारण के लिए आरआरसी सेंटरों को संचालित किए जाने तथा स्वच्छ शौचालय को ऑनलाइन सिटिजन एप पर प्राप्त आवेदनों के सत्यापन एवं फीडिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ेस्वच्छ भारत कोष की धनराशि से रेट्रो फिटिंग व जियो टैग की समीक्षा करते हुए रेट्रो फिटिंग सर्वे की प्रगति में वृद्धि लाने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस2 की ऑडिट रिपोर्ट एवं उपभोग प्रमाण पत्र समय से जारी करने के निर्देश दिए। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी माया शंकर सहित जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed