फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Electricity of the Higher Divisional Hospital was failing for four hours.

Banda News: चार घंटे गुल रही उच्चीकृत मंडलीय चिकित्सालय की बिजली

Tue, 05 Sep 2023 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 05 Sep 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Electricity of the Higher Divisional Hospital was failing for four hours.
बांदा। जिला अस्पताल में बिजली सप्लाई के लिए आई मुख्य लाइन में फाल्ट हो जाने से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे इसी परसिर में स्थित उच्चीकृत मंडलीय चिकित्सालय की ओपीडी शुरुआत में संचालित नहीं हो सकी। दोपहर 12 बजे बिजली आने पर मरीजों को देखा गया। उधर, सिटी स्कैन भी ठप रहा। बिजली आने के बाद सर्वर की समस्या से सिटी स्कैन कराने वाले रोगियों को जांच रिपोर्ट नहीं मिल पाई। शेष जिला अस्पताल में सभी सेवाओं को जेनरेटर से संचालित किया गया।
विज्ञापन

उच्चीकृत मंडलीय चिकित्सालय में चार घंटे बिजली नहीं रही। सुबह आठ बजे से ईएनटी डॉक्टर, दंत रोग विभाग के डॉक्टर व फिजियोथेरेपी के डॉक्टर बिन बिजली के मरीजों को नहीं देख पाए। दोपहर 12 बजे फाल्ट में सुधार होने से बिजली व्यवस्था सुचारू हुई तब तीनों विभाग ने अपने-अपने रोगियों को देखा। यहां दोपहर 12 बजे से मरीजों की लाइन लगी रही। सुबह से दोपहर 12 बजे तक तकरीबन 50 मरीजों की लाइन लगी रही। दोपहर 12 बजे बिजली आने से सिटी स्कैन का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन



बांदा। जिला अस्पताल में संचालित सिटी स्कैन का सर्वर न चलने से पिछले 24 घंटे के दौरान तकरीबन 60 मरीजों की जांचे रुक गई। सिटी स्कैन कराने वाले मरीजों को अपनी जांच रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए इंतजार करना पड़ा। बीच-बीच में एक-दो जांच रिपोर्ट मरीजों को दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि सोमवार को दोपहर साढ़े तीन बजे से सर्वर खराब हुआ है जो मंगलवार को दोपहर साढ़े तीन बजे तक सही नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि 24 घंटे के अंतराल में 50 मरीजों की जांच रिपोर्ट नहीं आ सकी है।



जिला अस्पताल के लिए आई बिजली की मेन लाइन में फाल्ट की वजह से उच्चीकृत मंडलीय चिकित्सालय की ओपीडी ठप रही है। इस बिल्डिंग में फिलहाल जेनरेटर की सुविधा न होने से बिजली सप्लाई नहीं हो सकी। उधर, सिटी स्कैन का सर्वर खराब होने की वजह से मरीजों को जांच रिपोर्ट मिलने में देरी हुई है। संबंधित कंपनी के अधिकरियों से बातचीत की गई है। जल्द सुधार का आश्वासन दिया है।
डॉ. एसएन मिश्र
सीएमएस, जिला अस्पताल, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed