{"_id":"5855854a4f1c1b896064c61f","slug":"elections-the-responsibility-to-decide","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव नजदीक हैं, जिम्मेदारी तय करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव नजदीक हैं, जिम्मेदारी तय करें
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 18 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
सपा कार्यालय में बैठक संबोधित करते प्रत्याशी हसन सिद्दीकी।
- फोटो : अमर उजाला
सपा सदर विधान सभा क्षेत्र की बैठक में विधान सभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने कहा कि चुनाव नजदीक हैं। दोबारा सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी तय करें। सदर क्षेत्र से प्रत्याशी हसनउद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कार्यकर्ता और पदाधिकारी एक-दूसरे के सम्मान और स्वाभिमान का लिहाज रखते हुए एकजुटता से कार्य करें।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता कर रहे विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष आलोक यादव ने सरकार की उपलब्धियों के प्रचार प्रसार पर जोर दिया। कमल सिंह मौर्य, द्वारिकेश सिंह मंडेला, शरद यादव, मनोज वर्मा, मनोज निगम लाला, कुदरत उल्ला, आमिर खां, पुरुषोत्तम यादव (बिसंडा), शैलेंद्र यादव, अभिलाष यादव, मदनगोपाल कश्यप, वृंदावन वैश्य, रामसागर यादव, अशोक यादव, महेंद्र प्रजापति, रंजीत गुप्ता, रईस अहमद, रिजवान अहमद, संजय निगम, यूसुफ खां आदि उपस्थित रहे। संचालन महासचिव बरातीलाल प्रजापति ने किया।
विज्ञापन