{"_id":"60635cf48ebc3e59220c6460","slug":"election-village-dm-licence-arms-banda-news-knp6206089134","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा जमा कराने के लिए पिटवाई डुग्गी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहा जमा कराने के लिए पिटवाई डुग्गी
विज्ञापन
बांदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शस्त्र जमा कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ग्राम पंचायतों में लाइसेंसधारकों से शस्त्र जमा करने के लिए डुग्गी पिटवाई जा रही है।
जिला उप निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अराजकतत्वों को शांतिभंग में पाबंद किया जा रहा है। जिला बदर अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। असलहों को जमा करने के लिए गांवों में डुग्गी पिटवाई जा रही है। शस्त्र जमा न करने वाले के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिनके पास शस्त्र हैं वह सुविधा अनुसार दुकान व थानों में अपने शस्त्र जमा कर दें। डीएम के निर्देश पर कनवारा, कोर्रही, हथौरा आदि गांवों में सीओ सदर व सचिव ने डुग्गी पिटवाई। पंचायत चुनाव में शांति व्यवस्था रखने की अपील की। (संवाद)
--------------
सदस्य के लिए नामांकन आज से
बांदा। पालिका अतर्रा में रिक्त सदस्य पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। डीएम आनंद कुमार सिंह ने बताया कि सदस्य की मौत के बाद रिक्त वार्ड दस सदस्य पद के चुनाव के लिए नामांकन 31 मार्च से 6 अप्रैल तक होगा। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 7 अप्रैल व नाम वापसी 9 अप्रैल को होगी। प्रतीक चिन्हों का आवंटन 10 अप्रैल व मतदान 4 मई और मतगणना 6 मई को होगी। सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। कार्यपालक मजिस्ट्रेट सौरभ शुक्ला ने बताया कि नामांकन व मतगणना तहसील सभागार में होगी। (संवाद)