फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   election,village,DM,covid 19,ward

25 फीसदी वार्डों में नामांकन नहीं

Tue, 20 Apr 2021 06:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
election,village,DM,covid 19,ward
बांदा। ग्राम पंचायतों के एक चौथाई (25 फीसदी) वार्डों में सदस्यों का चुनाव न हो पाने से नई ग्राम पंचायतों को कोरम के संकट से जूझना पड़ सकता है। इन वार्डों में सदस्यता के लिए कोई नामांकन ही दाखिल नहीं हुए।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के इतिहास में शायद यह पहला अवसर है, जब इतनी बड़ी संख्या में गांवों के वार्ड का प्रतिनिधित्व करने के लिए कोई आगे नहीं आया है। ग्राम पंचायतों में सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। मानक के अनुसार, ग्राम पंचायत की आबादी के आधार पर कम से कम 9 से 15 सदस्य होने चाहिए। उधर, ग्राम पंचायतों में सदस्यों की उपेक्षा और अनदेखी और उनके महत्व को दर किनार करने से ग्रामीणों में अब सदस्य पद को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं रही। मौजूदा चुनाव में यह तथ्य सामने आया है। जनपद की 269 ग्राम पंचायतों में 6153 वार्ड हैं। इनमें 4153 वार्डों में ही 5968 नामांकन हुए हैं। 2000 वार्डों में किसी ने नामांकन नहीं कराया। 70 फीसदी वार्डों में एक-एक ही नामांकन हुए हैं। ऐसे में गांव की नई सरकार के समक्ष बैठक में कोरम पूरा होना मुश्किल होगा। इन वार्डों में दोबारा चुनाव कराने होंगे।
विज्ञापन

इंसेट---
ग्राम पंचायत सदस्यों के अधिकार
बांदा। बैठक का कोरम पूरा करने के लिए आधेे से ज्यादा सदस्यों की उपस्थिति जरूरी है। इसी तरह ग्राम पंचायत द्वारा कोई निर्णय लेने के लिए आधे से ज्यादा सदस्यों की सहमति होनी चाहिए। कोरम पूरा न होने पर बैठक स्थगित हो जाती है। ग्राम पंचायत की छह समितियों जल संसाधन, स्वास्थ्य समिति, प्रशासनिक समिति, निर्माण समिति, विकास एवं नियोजन का अध्यक्ष सदस्यों को ही बनाया जाता है। बिना समिति के प्रस्ताव के कार्य नहीं हो सकते। समिति मिड-डे मील, मरम्मत आदि क्रिया कलापों निगरानी सुनिश्चित करती है। सदस्यों को बीपीएल सूची से अपात्रों का नाम काटने व पात्रों का नाम जोड़ने का अधिकार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट---
आयोग के निर्देश पर हाेंगे चुनाव
जिन वार्डों में नामांकन नहीं हो पा रहे हैं, वहां राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दोबारा चुनाव होगा। निर्णय में सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
-सर्वेश कुमार, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed