{"_id":"d399ce242e48cafbfdfabf485ff049d0","slug":"election-officers-follow-the-official-religion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से जुड़े अधिकारी पदीय धर्म का पालन करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से जुड़े अधिकारी पदीय धर्म का पालन करें
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 10 Oct 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने पंचायत चुनाव से
विज्ञापन
जुड़े अधिकारियों से कहा है कि पहले चरण की तरह अन्य चरण भी निष्पक्ष और
शांतिपूर्वक निपटना चाहिए। उन्होंने अफसरों से कहा कि अपने पदीय धर्म का
पालन करें। उधर, प्रशिक्षण से अनुपस्थित 8 पीठासीन अधिकारियों और 20 मतदान
अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
शनिवार को आयुक्त ने तृतीय चरण मतदान से जुड़े अधिकारियो के साथ बैठक की। जेएन डिग्री कालेज में उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी किसी प्रत्याशी या उससे जुड़े लोगों को आतिथ्य स्वीकार न करे। प्रजातंत्र में निष्पक्षता के साथ चुनाव सभी का नैतिक दायित्व है।
अधिक मतदाता होने पर रिजर्व स्टाफ की ड्यूटी लगाने को कहा। उधर, प्रशिक्षण से नदारद पीठासीन और मतदान अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि डीएम सुरेश कुमार ने इन अधिकारियों को एक अवसर दिया है कि रविवार को हर हाल में दोपहर 12 बजे तक विकास भवन में उपस्थित दर्ज कराकर प्रशिक्षण हासिल करें।
जो पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित रहे उनमें मनोज द्विवेदी, सुधीर श्रीमाली, माता प्रसाद दीक्षित, रामकिशोर पटेल और विष्णु प्रसाद तथा मतदान अधिकारी दिनेश कुमार तिवारी, बब्बू प्रसाद, नौशाद अहमद सिद्दीकी,
आदि शामिल हैं।