फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   election,court,judge,advocate,bar acocition

न्यायालय भवन को भूमि अधिग्रहण का भरोसा

Wed, 24 Mar 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
election,court,judge,advocate,bar acocition
election,court,judge,advocate,bar acocition - फोटो : BANDA
अतर्रा। तहसील बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में जनपद न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं की मांग पर अतर्रा में ज्यूडिशयल न्यायालय के लिए शीघ्र भूमि अधिग्रहण का भरोसा दिलाया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

बुधवार को मंडी परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जनपद न्यायाधीश गजेंद्र कुमार ने कहा कि बार और बेंच के समन्वय से अधिकारियों को सस्ता व सुलभ न्याय मिल सकता है। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष एजाज अहमद ने बार और बेंच को एक सिक्के के दो पहलू बताया। एल्डर्स कमेटी चेयरमैन रामकिशोर पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। चुनाव अधिकारी नाथू राम कुशवाहा ने चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने आभार जताया। सिविल जज जूनियर डिवीजन (अतर्रा) सर्वेश कुमार, जिला अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह राठौर, विनोद तिवारी, विवेक बिंदु तिवारी, अमर सचदेवा, निवर्तमान सचिव मनोज द्विवेदी, राजेश द्विवेदी, नंद किशोर कुशवाहा, अवधेश तिवारी, दिलदार वर्मा, द्वारपाल वर्मा समेत सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
इनसेट
-------
इन पदाधिकारियों ने ली शपथ
अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवमूर्ति मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कुमार व लखन, महासचिव ब्रजमोहन सिंह राठौर, कोषाध्यक्ष राममोहन गुप्त, संयुक्त सचिवों में पुस्तकालय बिज्जू सिंह, प्रकाशन अजय कुमार शर्मा, प्रशासन अशोक कुमार साहू समेत वरिष्ठ सदस्य राजेश कुमार शुक्ला, ब्रजेश कुमार द्विवेदी, कनिष्ठ सदस्य राजेश कुमार, विकास सिंह व अजय कुमार वर्मा आदि।
--------
उर्स मुबारक में नेक रास्ते पर चलने की हिदायत
आलिम, कारी व मौलानाओं ने की तकरीर
गुल पोशी और गुस्ल की रश्म अदा की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। सैय्यद गाजी रब्बानी (छोटे हजरत) का दो दिवसीय सालाना उर्स मुबारक मंगलवार को शुरू हुआ। उर्स की शुरूआत अलीगंज स्थित आस्ताना-ए-रब्बानी में कुरान ख्वानी से हुई। नात व मनकबत रब्बानी की महफिल सजी। शाम को नरैनी रोड स्थित दरगाह में चादर व गुल पोशी की गई। गुस्ल की भी रस्म अदा की गई।
हिरा इस्लामिया इंटर कॉलेज ग्राउंड में जलसे का आयोजन हुआ। मुफ्ती लुकमान (छतरपुर) ने छोटे हजरत पर बयान किए। मौलाना अजीमुल कादरी ने कहा इंसान खुद को गुनाहों से बचाए। नेक रास्ते पर चलने की हिदायत दी। मौलाना मुफ्ती ताहिर हुसैन ने इंसान को दीन पर चलने का बयान किया। इंटरनेशनल आलिमेदीन सैय्यद अमीनुल कादरी (मालेगांव) व मशहूर शायर शोला व शबनम (बंगाल), कारी अखलाक रब्बानी ( टीकमगढ़) ने बयान किया। इस मौके पर सैय्यद खुश्तर रब्बानी, शहर काजी अकील मियां, शाहिद रब्बानी, आबिद रब्बानी, अबरार रब्बानी, असरार रब्बानी आदि मौजूद रहे। बुधवार को अलीगंज अस्ताने में इज्तेमाई नात और फातेहा ख्वानी और लंगर के साथ समापन किया गया।
----------
अवैध शराब में महिला समेत दो गिरफ्तार
बदौसा। आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर अवैध शराब व लहन बरामद की। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह गौर ने बताया कि लमेहटा चौकी क्षेत्र के कुल्लू खेड़ा गांव में जिला आबकारी निरीक्षक के साथ छापा मारा। यहां पूजा केवट और भुंडा केवट को गिरफ्तार कर 25 लीटर महुआ की कच्ची शराब और लहन बरामद किया। फतेहगंज थाना क्षेत्र के कई गांवों में भी जांच अभियान चलाया गया।

--------
पेट्रोल पंप मैनेजर पर कार्रवाई की मांग
बांदा। तिंदवारी रोड स्थित पेट्रोल पंप संचालक राजकिशोर यादव ने अपने मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि मैनेजर 3 मार्च को 7 लाख रुपये बैंक जमा करने गया था। बैंक में रुपये न जमा करके वापस नहीं लौटा। पुरानी चेकबुक, लैपटॉप व डेटा रिकार्ड व तमाम दस्तावेज भी ले गया। उसने मैनेजर पर करीब 90 लाख रुपये गबन किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed