फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Eight injured in accident bike rider

हादसों में बाइक सवार समेत आठ घायल

Wed, 30 Nov 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 30 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Eight injured in accident bike rider
accident - फोटो : Demo Pic.

बांदा। अलग-अलग घटनाओं में दो बाइक सवार समेत छह लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाने से बाइक सवारों के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट आई है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।    कालिंजर निवासी अनुराग (22) पुुत्र ओम प्रकाश अपने साथी वीरेंद्र (20) के साथ मंगलवार की रात अतर्रा से लौट रहा था। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव के पास बाइक के पुलिया से टकरा जाने से दोनों घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


एक अन्य घटना में अजयगढ़ (मध्य प्रदेश) के पेस्टा गांव निवासी रामबली (35) पुत्र रामलाल बुधवार को सुबह साइकिल पर खेत जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। अतर्रा प्रतिनिधि के मुताबिक सड़क पर लगे गिट्टी और बालू के ढेर में बाइक फिसल जाने से नत्थू यादव (40) व धीरज (35) घायल हो गए। दोनों यहां बैंक रुपये निकालने आए थे। उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव निवासी सुनील कुमार (12) पुत्र बैजू बुधवार को सुबह पेड़ से गिरकर घायल हो गया। एक अन्य घटना में अतर्रा के लखन कालोनी निवासी सावित्री (65) पत्नी शीतल प्रसाद मंगलवार को शाम कमरे का प्लास्टर गिरने से घायल हो गई। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव के मजरा पिपरी निवासी दुर्जी (65) पत्नी सियाराम बुधवार को सुबह भैंस के हमले में घायल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed