फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ECCE educators should not be appointed at Anganwadi centres

Banda News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर न की जाए ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति

Fri, 30 Aug 2024 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
ECCE educators should not be appointed at Anganwadi centres
बांदा। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन ने पीएम और सीएम को ज्ञापन भेजा। इसमें बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति न करने की मांग की है।
विज्ञापन


बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति शिक्षा, स्वास्थ्य, टीकाकरण, अनुपूरक पोषाहार वितरण, पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा के लिए की गई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महज छह हजार मानदेय पर इन कार्यों को पूरी निष्ठा से कर रही है। आंगनबाडी केंद्रों में आउट सोर्सिंग पर ईसीसीई एजुकेटर रखे जा रहे हैं, जिन्हें सरकार 10113 रुपये मानदेय दे रही है। पीएफ व ईएसआई का लाभ भी दिया जा रहा है, जबकि वह सिर्फ एक ही कार्य करेंगे। ऐसा हुआ तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को खासा ठेस पहुंचेगा।
विज्ञापन

पूर्व में ईसीसीई एजुकेटर के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। लिहाजा इस कार्य में उन्हें ही रखा जाए। एजुकेटर की नियुक्ति को रद्द किया जाए। अन्यथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंदोलन करेंगी। मंडल अध्यक्ष नीलम वर्मा, ममता नामदेव, रजीन मरजीना, संगीता गुप्ता, शोभा श्रीवास्तव, सुमन, ममता सिंह, गीता आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed