फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Drunken husband kills wife by stabbing her in the neck

Banda News: शराबी पति ने पत्नी के गले में कटार मारकर मौत के घाट उतारा

Mon, 18 Nov 2024 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Drunken husband kills wife by stabbing her in the neck
बांदा। मटौंध के मरौली गांव में रविवार शाम शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी के गले में कटार मारकर उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि पति पत्नी की गोद से दो माह के बच्चे को छीनने का प्रयास कर रहा था। पत्नी के विरोध करने पर पति ने घटना को अंजाम दिया और मौके से भाग निकला। पत्नी की सगी बहन ने अपने जीजा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन



गांव निवासी प्रियंका सिंह (30) की सास मालती दोपहर को घर से बाहर थी। इसी दौरान प्रियंका का पति दीपू सिंह से विवाद हो गया। कुछ देर बाद जब सास लौटी तो देखा कि प्रियंका का लहूलुहान शव कमरे में पड़ा था। सूचना पाकर पुलिस भी मौक पर पहुंच गई। प्रियंका की सगी बहन सोनम उसी गांव में हत्यारोपी दीपू सिंह के परिवार में ब्याही है। जानकारी पाकर वह भी पहुंच गई। बहन ने आरोप लगाया कि दीपू सिंह शराब के नशे का आदी है।
विज्ञापन


नशे के चलते आए दिन घर में झगड़ा करता है। दीपू ने प्रियंका के जेवर व अन्य गृहस्थी का सामान भी नशे के चक्कर में बेच दिया था। घटना वाले दिन भी दीपू सिंह से नशे में विवाद हुआ था। आरोप है कि दीपू प्रियंका की गोद से अपना बच्चा छीनने का प्रयास कर रहा था। प्रियंका ने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू किया तो दीपू ने उसे मौत के घाट उतार दिया। सोनम की तहरीर पर मटौंध थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष मटौंध संदीप सिंह ने बताया कि आला कत्ल कटार बरामद कर ली गई है। नशे की हालत में विवाद होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed