फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Dragged the woman half a kilometer

Chitrakoot News: महिला को अधमरा कर आधा किमी तक घसीटा

Sun, 07 May 2023 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Dragged the woman half a kilometer
मानिकपुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के चमरौंहा जंगल में बकरी चराने गई महिला को तीन बदमाशों ने कुल्हाड़ी व डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद महिला को लगभग आधा किमी तक घसीटा, इससे वह बेहोश हो गई। उसकी 15 बकरियां चोरी कर भाग निकले। तीन घंटे बाद होश आने पर दर्द से कराहती महिला किसी तरह गांव पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

चमरौंहा गांव निवासी रुकमणि (55) पत्नी राजेंद्र ने शनिवार की शाम को बताया कि वह प्रतिदिन की तरह अपनी बकरियां लेकर जंगल में चराने गई थी। इसी दौरान तीन बदमाश चाकू व डंडा लेकर उसके पास आए और कुल्हाड़ी मांगने लगे। उसने कुल्हाड़ी देने से मना कर दिया तो बदमाशों ने धक्का देकर गिरा दिया और उसकी बकरियां लेकर जाने लगे। यह देखकर वह बदमाशों से बकरियां छुड़ाने का प्रयास किया तो दो बदमाश उसे घसीटते हुए लगभग आधा किमी ले गए, इसके बाद कुल्हाड़ी व डंडे से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। देर शाम को होश आने पर उसने देखा तो उसकी बकरियां गायब थीं। किसी तरह गांव पहुंची तो परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed