फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dog attacks mother and daughter, scratches woman

Banda News: मां-बेटी पर कुत्ते ने किया हमला, महिला को नोचा

Sun, 07 Sep 2025 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 07 Sep 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Dog attacks mother and daughter, scratches woman
फोटो16- जिला अस्पताल में मुंह हाथ में पट्टी बांधे घायल भवानीबाई। संवाद - फोटो : mathura
बांदा। लावारिस कुत्ते लगातार लोगों पर हमला कर रहे हैं, लेकिन इनकी धर पकड़ नहीं हो पा रही। शनिवार को बिजली का बिल जमा करने जा रहीं मां-बेटी पर कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के हमले से वृद्धा गंभीर घायल हो गई। ग्रामीणों ने देखा तो डंडे से कुत्ते को खदेड़ा, तब जाकर वृद्धा को कुत्ते से बचाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के गुरहा थोक निवासी पार्वती ने बताया कि वह अपनी मां भवानी बाई (58) के साथ शनिवार को दोपहर घर से बिजली का बिल जमा करने जा रही थीं। तभी मोहल्ले में ही एक कुत्ते ने उन पर हमलावर हुआ तो बचाने में मां भवानी बाई आगे आ गईं, जिस पर कुत्ते ने उसके मुंह और हाथों को काटा। शोर शराबा सुनकर ग्रामीणों ने देखा तो डंडा लेकर भवानीबाई को कुत्ते से छुड़ाया। कुत्ते के हमले से भवानीबाई गंभीर घायल हो गईं। ग्रामीणों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed