{"_id":"599dcc384f1c1b485b8b480f","slug":"do-not-dirty-will-not-let-you","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘न गंदगी करेंगे, न करने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘न गंदगी करेंगे, न करने देंगे
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
दीप प्रज्ज्वलित करते डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी शालिनी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘न गंदगी करेंगे, न करने देंगे। अपने गांव/शहर को स्वच्छ और स्वस्थ रखेंगे’। ‘अमर उजाला’ और यूपी सरकार के संयुक्त स्वच्छता जागरूकता पहल सेमिनार में चित्रकूटधाम मंडल के कई सौ लोगों ने सामूहिक रूप से यह शपथ ली। मंडलायुक्त ने मंडल और जिलास्तरीय अफसरों और पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों, गणमान्य नागरिकों को यह शपथ दिलाई। डीएम ने गांधी जयंती (2 अक्तूबर) तक अन्ना प्रथा को पूरी तरह खत्म करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार और ‘अमर उजाला’ द्वारा मिलजुल कर चलाए जा रहे स्वच्छता मिशन की पहली कड़ी में बुधवार को चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय बांदा के आर्यकन्या इंटर कालेज में भव्य सेमिनार हुआ। मंडलायुक्त अजय कुमार शुक्ल, पुलिस उप महानिरीक्षक ज्ञानेश्वर तिवारी, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी शालिनी, संयुक्त विकास आयुक्त शिव कुमार मिश्र, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एसएन त्रिपाठी सहित सेमिनार में उपस्थित प्रधान, बीडीसी, प्रधानाचार्य, शिक्षक, डाक्टर, व्यापारी, छात्र-छात्राएं आदि ने मौखिक रूप से शपथ लेने के साथ ही शपथ पत्र भी भरे।
विज्ञापन
आयुक्त ने कहा कि सिर्फ शपथ लेने तक ही सीमित न रहें। घर, द्वार, पड़ोस, शहर को साफ सुथरा रखने में भूमिका अदा करें। यह सब साफ होगा तो मन भी साफ होगा। उन्होंने कहा कि इस मिशन में वह खुद और समूचा प्रशासन ने साथ है। डीएम (बांदा) महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि स्वच्छता मिशन में हरेक को आगे आना चाहिए। शहर और जिला आपका है। यह जितना साफ सुथरा रहेगा उतना ही बेहतर एहसास होगा।
विज्ञापन
स्वच्छता मिशन को गांव और मोहल्लों तक में पूरी शिद्दत के साथ चलाने का आह्वान किया। यह भी कहा कि अन्ना प्रथा से भी निजात पानी है। इसके लिए भी अभियान छेड़ा गया है। दो अक्तूबर गांधी जयंती तक इस पर लगभग पूरी तरह काबू पाना है। इसमें हरेक का सहयोग चाहिए।
डीजीआई ज्ञानेश्वर तिवारी ने स्वच्छता मिशन और ‘अमर उजाला’ व सरकार के संयुक्त आयोजन का सराहा। एसपी शालिनी ने कहा कि प्रशासन और अन्य संस्थाएं जहां शहर और गलियां की सफाई कर रही हैं वहीं पुलिस भी अपराधियों का सफाया कर रही है। यह भी सफाई का एक मिशन है। उन्होंने शिक्षकों को उनकी बड़ी जिम्मेदारी का एहसास कराते हुए कहा कि विद्यार्थियोें का सफाई अपनाने के साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन करने को भी प्रेरित करें।
अपराधियों या शोहदों की तत्काल पुलिस को सूचना दें। उप निदेशक एसएन त्रिपाठी ने चित्रकूटधाम मंडल में स्वच्छता मिशन के तहत प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। मंडल में स्वच्छ शौचालयों के निर्माण और ओडीएफ हो चुके गांवों के बारे में जानकारियां दीं। ग्राम प्रधान दिव्या त्रिपाठी (चित्रकूट), वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. शबाना रफीक, व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्त, आदर्श बजरंग इंटर कालेज प्रधानाचार्य और माध्यमिक शिक्षक संघ नेता मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने भी संबोधित किया।
मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त शिव कुमार मिश्रा, कार्यक्रम अधिकारी इशरतजहां, अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव, एलडीएम जेके ढींगरा, अपर सीएमओ डॉ. आरएन प्रसाद, सूचना अधिकारी भूपेश कुमार, एडीओ पंचायत रमेशचंद्र गुप्ता (चित्रकूट), अवधेश सिंह (महोबा), सुरेश धुरिया (बांदा), थानाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह (गिरवां), उप निरीक्षक अशोक निगम (कालूकुआं), नसीम हैदर (स्वाट टीम), चंदन सिंह (पुलिस कंट्रोल रूम), सफाई निरीक्षक एचएस निरंजन आदि सहित बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे।
गीतों से बांधा समां
मशहूर युवा गायक पंकज रावत ने स्वच्छता पर शानदार गीत पेश किया। गायक अभिषेक मिश्रा ने देशभक्ति गीत से समां बांधा। बाल गायिका कुमारी अंजलि (छात्रा जीजीआईसी, बांदा) ने कार्यक्रम के समापन पर देशभक्ति गीत ऐ मेरे वतन के लोगों.. और राष्ट्रगान से समां बांध दिया। तालियों की गड़गड़ाहट से उसे शाबासी दी गई। कमिश्नर, डीएम, एसपी ने उसे सराहा। कार्यक्रम की शुरूआत आर्य कन्या की तीन छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से की। अंत में ‘अमर उजाला’ कानपुर यूनिट महाप्रबंधक अखंड प्रताप सिंह ने सेमिनार में शामिल सभी आगंतुकों का आभार जताया और सेमिनार के बारे में जानकारी दी। लगभग डेढ़ हजार शपथ पत्र भरे गए। पूरे कार्यक्रम का संचालन बांदा ब्यूरो प्रमुख अब्दुल रशीद सिद्दीकी ने किया।
इन्होंने भी कार्यक्रम में की शिरकत
विनोद जैन (निर्वतमान नगर पालिका अध्यक्ष), पतराखन सिंह (अध्यक्ष बुंदेलखंड शिक्षक प्रकोष्ठ भाजपा), डॉ. चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित, सुरेश कुमार धुरिया (प्रतिनिधि उप निदेशक पंचायत, बांदा), डॉ. अवधेश सिंह (प्रतिनिधि डीपीआरओ, महोबा), रमेशचंद्र गुप्त (प्रतिनिधि डीपीआरओ, चित्रकूट), पुष्पा पटेल ग्राम पंचायत अधिकारी बड़ोखर। रोजी, बरगढ़ (चित्रकूट), ग्राम विकास अधिकारी फूलमती, जसपुरा। प्रेमा सिंह, बड़ोखर। आर्य कन्या इंटर कालेज : प्रधानाचार्य उर्मिला, टीचर रजनी मिश्रा, रागिनी, शशि, नीलांजना गुप्ता, समीक्षा खरे, प्रमोद, बबिता सिंह, शोभा शुक्ला, अजरा बेगम, सरिता निगम, कल्पना तिवारी, ममता, तहसीन, कुमारी, अंजना, कुमारी रमा, चंद्रमुखी श्रीवास्तव, प्रियंका सिंह, निलोफर खातून, तहसीन अख्तर, श्ेवता, विष्णुकांत गुप्ता। जीजीआईसी बांदा : प्रधानाचार्य सुश्री बीना गुप्ता, प्रवक्ता ममता पाराशर, हबीब फात्मा, निशा वर्मा। राजकीय महिला डिग्री कालेज : सहायक प्रो.डॉ.सबीहा रहमानी व डॉ.अंजना जादौन। फात्मा गर्ल्स कालेज प्रबंधक रफीक खां, सुमन। राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय : डॉ.विवेक कुमार पांडेय, छोटेलाल, करुणेशचंद्र, उत्तम सिंह, मनोज कुमार। डॉ.विनोद कुमार त्रिपाठी प्रधाचार्य एचआईसी, अतर्रा। प्रधानाचार्य डॉ.नीलम यादव जीजीआईसी, अतर्रा। डॉ.शशि मिश्रा प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल, बड़ोखर बुजुर्ग। लक्षणा पांडेय प्रधानाचार्य बीपी ओमर बालिका इंटर कालेज, टीचर स्मृता देवी, प्रीति यादव, गुलफ्शां खातून। खानकाह इंटर कालेज खेल प्रशिक्षक शाहिद वली खां। प्रधानाचार्य : डॉ.ममता नामदेव, बबेरू। आशा गुप्ता, खैराडा। अंजलि, अधरोरी। चंद्रकांता चौहान, बल्लान। गीता मिश्रा, तिंदवारी। हेमलता, कोर्रही व कमासिन। ऊषा गुप्ता, चहितारा। नीलम वर्मा, गुलौली। सुमन कुशवाहा, बबेरू। लीला गौर, अमलीकौर। कल्पना वर्मा, जखनी। अरुणा गौतम, बिरौना। अर्चना, हथौरा। नुसरत अजीज, करतल। प्राचार्य आरएन इंस्टीट्यूट आफ एडवांस्ड स्टडी अजय पांडेय। एससीडी स्टूडियो निदेशक रश्मी गुप्ता निशा। प्रधान : सीपी राहुल उर्फ तोप सिंह (जसपुरा)। कमल प्रजापति (मगरहाई, चित्रकूट), रामबरन यादव (चंद्रगहना), राजाराम पांडेय (रामनगर, चित्रकूट), दिव्या त्रिपाठी (सेमरिया जगन्नाथवासी, चित्रकूट)। प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, पूर्व डीडीसी मोहम्मद इदरीस, तिरंगा झंडा वितरित करने वाले समाजसेवी शोभाराम कश्यप। यातायात पुलिस एचसीपी/प्रशिक्षक आफाक खां। हार्पर क्लब सचिव रजोल मिश्रा। विद्या धाम समिति सचिव राजाभइया।