फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   do ki karona se maut

दो और कोरोना मरीज ने तोड़ा दम, 295 नए संक्रमित

Fri, 07 May 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
do ki karona se maut
बांदा। शुक्रवार को दो कोरोना संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 122 पर पहुंच गया। उधर, 295 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र के हैं। 77 महिलाएं पॉजिटिव पाई गईं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1587 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक दो और कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। ये राजकीय मेडिकल कालेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती थे। उधर, 295 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 179 ग्रामीण क्षेत्र के हैं। शहरी क्षेत्र में 122 पॉजिटिव पाए गए। अब कुल संक्रमितों की संख्या 9712 हो गई। 224 रोगी स्वस्थ हुए। अब स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 8003 हो गया।
विज्ञापन

सीएमओ डा.एनडी शर्मा ने बताया कि शहर में स्वराज कालोनी, कालूकुआं, अलीगंज, बलखंडी नाका, जिला अस्पताल, इंदिरा नगर, डीएम कालोनी, कटरा, सर्वोदय नगर, बिजली खेड़ा, मेडिकल कालेज परिसर, इंजीनियरिंग कालेज में संक्रमित मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बिसंडा, तिंदवारी, अतर्रा, नरैनी, करहिया, बदौसा, कमासिन, महुआ, रेहुंची, त्रिवेणी, जसपुरा आदि गांवों में संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed