फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DNA test of male skeleton found in the forest

जंगल में मिले नर कंकाल की होगी डीएनए जांच

Sat, 03 Jul 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
DNA test of male skeleton found in the forest
बांदा। कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगवां जंगल में खुदाई में मिले नर कंकाल की डीएनए जांच होगी। इनामी बदमाश की निशानदेही पर बरामद नर कंकाल को पांच माह पूर्व गैंगवार में मारे गए गैंग लीडर अर्जुन सिंह परिहार का बताया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व मध्यप्रदेश के सतना जिले के के बरौंधा थाना पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश राकेश कुमार (देवकली) को गिरफ्तार किया था। उसके पास से तीन बंदूकें बरामद हुई थीं। पूछताछ में उसने खुलासा किया था कि गैंग लीडर और तेरा-ब (अतर्रा) निवासी अर्जुन सिंह परिहार को पांच माह पूर्व 23 जनवरी को गैंग के एक अन्य साथी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

उसका शव यूपी सीमा में कालिंजर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौगवां जंगल में दफन कर दिया। सतना पुलिस की सूचना पर बांदा पुलिस ने जंगल की दो दिन खाक छानी, लेकिन अर्जुन सिंह का शव नहीं मिला। शुक्रवार को मध्यप्रदेश पुलिस उसे लेकर नौगवां जंगल पहुंची और उसकी बताए स्थान पर खुदाई कराई गई। वहां पुलिस को नर कंकाल मिला। बदमाश राकेश ने दावे के साथ नर कंकाल को अर्जुन सिंह का बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, शनिवार को किन्हीं कारणों से पोस्टमार्टम नहीं हो सका। नरैनी क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार और कालिंजर थाना इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि जंगल से मिला कंकाल अर्जुन सिंह का है, इसके लिए डीएनए जांच कराई जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद अस्थि का नमूना लेकर भेजा जाएगा। डीएनए मिलान के लिए भाई अथवा बहन का नमूना भी जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed