फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   dm par action

बांदाः डंप बालू पर कार्रवाई से तो नहीं उखड़ा डीएम का ‘स्टंप’

Sun, 13 Sep 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
dm par action
अमित सिंह बंसल। - फोटो : BANDA
बांदा। न काहू से दोस्ती न काहू से बैर। कुछ इसी तर्ज पर जिला चला रहे जिला अधिकारी अमित सिंह बंसल का सिर्फ साढ़े छह माह में अचानक तबादला हो गया। कयास लगाया जा रहा है कि चार दिन पूर्व डीएम ने सत्तारूढ़ दल के एक नेता सहित कई परमिट/लाइसेंसधारियों की डंप बालू के कई अड्डों पर की गई छापेमार कार्रवाई से ही तो उनका ‘स्टंप’ नहीं उखड़ गया?
विज्ञापन

अमित बंसल ने इसी वर्ष 22 फरवरी को बांदा में चार्ज संभाला था। मार्च से कोरोना का कहर टूट पड़ा। सारे प्रशासनिक कार्य और योजनाएं लगभग ठप हो गए। इधर, सितंबर में अमित बंसल ने डंप बालू के कई स्थानों का खुद निरीक्षण किया। चार दिन पूर्व गिरवां थाना क्षेत्र में पाया कि मुख्य मार्ग से 50 मीटर दूरी के बजाय नियम विरुद्ध 19 मीटर दूरी पर डंप किया गया है।
विज्ञापन

सीसी कैमरे भी नहीं लगे। विक्रय रेट बोर्ड नहीं लगा था। मौके पर कोई अभिलेख नहीं मिले। यह डंप भाजपा के एक जिला स्तरीय नेता का बताया गया। इसी दिन डीएम ने तिंदवारा में डंप 1240 घन मीटर बालू की भी जांच के आदेश डिप्टी कलक्टर व खनन अधिकारी को दिए थे। अगले दिन 10 सितंबर को मटौंध थाना क्षेत्र के चिलाहटा गांव में खेत में 566 घन मीटर बालू का अवैध डंप मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरैनी क्षेत्र के रेसौरा गांव में निर्धारित मात्रा से अधिक डंप बालू पाई गई। उसी रात अफसरों के साथ बांदा शहर में 20 ओवरलोड ट्रक भी पकड़ाए। बालू कारोबारियों और माफिया पर चार दिनों के अंदर हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद डीएम के तबादले को इस नजरिए से भी कुछ लोग देख रहे हैं। हालांकि शासन ने अमित बंसल का रुतबा बरकरार रखा है। अब वो डीएम के रूप में ही मऊ जिले की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed