{"_id":"5751cc854f1c1b802f109a6f","slug":"dm-asking-villagers-drought-relief-package","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने डीएम से मांगे सूखा राहत पैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने डीएम से मांगे सूखा राहत पैकेट
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 03 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
अंत्योदय कार्ड लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते जारी गांव के गरीब।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। समाजवादी सूखा राहत पैकेट का लक्ष्य 38096 से बढ़ाकर इस माह 40,425 कर दिया गया है, जबकि जिले में कुल 48,326 अंत्योदय कार्डधारक हैं। करीब आठ हजार कार्डधारक बचे हैं, जिन्हें राहत पैकेट नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
ये कार्डधारक शहरी क्षेत्र के हैं। लेकिन लोगों के यह समझ से परे है कि जब ग्रामीण क्षेत्रों के सभी अंत्योदय कार्डधारकों को राहत पैकेट के लिए चयनित किया गया है तो ये सब डीएम की ड्योढ़ी पर आखिर चक्कर क्यों लगा रहे हैं? शुक्रवार को जारी गांव से ट्रैक्टर-ट्राली पर आधा सैकड़ा से ज्यादा अंत्योदय कार्ड धारक कलेक्ट्रेट आए और यहां कार्ड दिखाकर नारे लगाए।
विज्ञापन
राहत पैकेट दिलाने की गुहार लगाई। कहा कि गांव में 52 कार्डधारक राहत पैकेट से वंचित हैं। सूखे से प्रभावित हैं और घरों में फांकाकशी की नौबत है। बावजूद इसके राहत पैकेट नहीं दिए जा रहे हैं। तिंदवारी विधायक दलजीत सिंह के प्रतिनिधि केशव समेत छोटेलाल, भउवा, जमुना, रामकरन, रामरतन, बैजनाथ,गुलाब, कांति, राममिलन,संदीप, राजबली, रामकिशोर आदि शामिल रहे। ऐसे ही सातर (बबेरू) और पल्हरी के ग्रामीणों ने भी डीएम को ज्ञापन दिया और राहत पैकेट दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
मौदहा (बड़ोखर खुर्द) की सुशीला, विमला, चुनूबादी समेत आधा सैकड़ा महिलाओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। पात्रता की जांच कराकर उन्हें सूखा राहत पैकेट दिलाने की मांग की।